Friday , April 26 2024

मुख्यमंत्री ने की झारखंड स्थापना दिवस तैयारियों की समीक्षा

%e0%a4%a4%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%95रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। 15 नवंबर को मनाये जाने वाले झारखंड स्थापना दिवस को लेकर मुख्यमंत्री ने रविवार को समीक्षा की।

श्री दास ने अपने आवास पर पार्टी के नेताओं के साथ-साथ सरकार के वरीय पदाधिकारियों के साथ बातचीत कर तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की।

उन्होंने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के कोने-कोने से पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता आने वाली हैै। स्थापना दिवस समारोह में आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम ऐसा हो जिससे आम जनता को लगे कि यह कार्यक्रम उनका अपना है। स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हैं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान जलवा बिखेरेंगी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com