Friday , April 26 2024

अगले सप्ताह लोकसभा में पेश होगा जीएसटी संविधान संशोधन विधेयक

imagesनई दिल्ली। लोकसभा अगले सप्ताह जीएसटी से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर  चर्चा करेगी। हाल ही में राज्यसभा में कुछ बदलावों के साथ इसे पारित किया गया था जिसके बाद यह दोबारा लोकसभा में चर्चा के लिए लाया जाएगा। 122वें संविधान संशोधन विधेयक का राज्यसभा से पास होना सरकार और देश के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है
इसके अलावा अगले सप्ताह लोकसभा में केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2016, कर्मचारी  मुआवजा (संशोधन) विधेयक 2016, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकार संरक्षण) विधेयक 2016, नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016 और उच्च न्यायालयों (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2016 पर चर्चा होगी। इसके अलावा राज्यसभा में संशोधनों के बाद शत्रु संपत्ति (संशोधन और विधिमान्यकरण) विधेयक, 2016 और राज्यसभा से पारित होने के बाद मानसिक स्वास्थ्य देखभाल विधेयक, 2013 पर चर्चा होगी।
वहीं राज्यसभा अगले सप्ताह मानसिक स्वास्थ्य देखभाल विधेयक 2013 और प्रतिभूति हित और ऋण कानून की वसूली के प्रवर्तन और प्रकीर्ण उपबंध (संशोधन) विधेयक, 2016 पर चर्चा करेगी। शत्रु संपत्ति (संशोधन और विधिमान्यकरण) विधेयक, 2016, लोकसभा में पास होने के बाद चर्चा के लिए लाया जाएगा। इसके अलावा केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2016; कर्मचारी का मुआवजा (संशोधन) विधेयक, 2016; ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2016; और नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2016, उच्च न्यायालयों (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2016 के लिए भी समय आवंटित किया गया है जिनपर लोकसभा में पारित होने के बाद चर्चा होगी।
E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com