Friday , April 26 2024

विमान में उड़ान के दौरान ऑक्सीजन की कमी से 33 यात्री पहुंचे अस्पताल

आयरलैंड की विमानन कंपनी के एक यात्री विमान में शुक्रवार को उड़ान के दौरान ऑक्सीजन की कमी हो गई। इसके चलते 33 यात्रियों को जर्मनी के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 189 यात्रियों को लेकर विमान डबलिन से क्रोएशिया के जादार जा रहा था।

जर्मनी पुलिस के अनुसार, विमान शुक्रवार को अपनी नियमित उड़ान पर था। अचानक विमान में ऑक्सीजन की कमी हो गई। इसके बाद यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क बांटे गए। इसके बाद भी कुछ यात्रियों के कानों से खून आने लगा। स्थिति पर काबू पाने के लिए विमान को 37 हजार फीट की ऊंचाई से दस हजार फीट की ऊंचाई पर लाया गया।

विमान को फ्रैंकफर्ट हान एयपोर्ट पर उतारा गया। यहां यात्रियों को उतार कर उनको चिकित्सा सुविधा दी गई। बाद में विमान शनिवार सुबह फ्रैंकफर्ट से जादार एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया। बीते मंगलवार को एयर चाइना के एक यात्री विमान में भी ऐसी ही परेशानी आई थी। जांच में पता चला कि उड़ान के दौरान को-पायलट के धूमपान करने के चलते ऐसा हुआ था।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com