Saturday , April 27 2024

विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, मुकदमा दर्ज

1404215048HATYAलखनऊ। राजधानी के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में दहेज लोभियों ने एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी और खुदकुशी का रूप देने के लिए उसे फांसी पर लटका दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। न्यू कैन्ट सदर बाजार जनपद इलाहाबाद निवासी राजेन्द्र कुमार ने बताया उन्होंने अपनी बेटी प्रीती (26) का विवाह 29 नवंबर 2012 को रवि प्रकाश निवासी दारागंज जनपद इलाहाबाद के साथ हुआ था। पति परिवार के साथ शांतिनगर सरोजनी नगर में रहता है। शादी के एक माह बाद से ही दहेज में चार पहिया वाहन और रुपयों के लिये रवि प्रकाश (पति) शंकरलाल (ससुर) उर्मिला देवी  (सास) और संजीव कुमार (देवर) रुपयों के लिए मारते पीटते थे। 5 जुलाई 2016 को उसकी पुत्री के ससुरालीजनों द्वारा 02 लाख रुपया नकद की मांग की गयी। इस पर उन्होंने अपने पास से 30,000 रुपया शंकरलाल को दिया था। लेकिन ससुराल वालों ने बेटी की हत्या करके फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस सूचना पर चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com