पूर्व बस चालक के घर छापा, 15 किलो सोना और 20 करोड़ से अधिक नकदी बरामद

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान पूर्व सरकारी बस चालक और बाद में पत्थर कारोबार से जुड़े मीनार मंडल के घर से अब तक 15 किलो सोना और 20 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की है। नकदी करीब 35 बोरियों में भरी मिली, जिसे गिनने के लिए पांच नोट गिनने वाली मशीनें लगानी पड़ीं। पुलिस के अनुसार, यह छापेमारी पत्थर कारोबार में कथित वित्तीय अनियमितताओं और राजस्व गड़बड़ी की जांच के सिलसिले में की गई। बरामद सोने में 14 एक-एक किलो के गोल्ड बार और 10 सौ-सौ ग्राम के गोल्ड बिस्किट शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि नकदी की गिनती देर तक जारी रही और मामले में धन के स्रोत की जांच की जा रही है

Related Articles

Back to top button