राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की वरिष्ठ नेता और पांच बार की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले इन दिनों अपनी राजनीतिक शैली को लेकर चर्चा में हैं। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि लखनऊ दौरे में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ नाश्ता किया, जबकि समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव के साथ लंच किया। उनके इस बयान को विभिन्न दलों के नेताओं से संवाद और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने की राजनीति के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।



