
भोजीपुरा। एक युवक ने इंवेट डायल 112 पर मोबाइल काल करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आज आरोपी को एक स्थान से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के घंघोरा पिपरिया रोड स्थित विशप कोनार्ड स्कूल मार्डन विलेज के रहने वाले अनिल कुमार ने 31 जुलाई को इंवेट नम्बर पर डायल कर सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दे डाली। लखनऊ डायल 112 के मुख्यालय से भोजीपुरा पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। भोजीपुरा थाने के उप निरीक्षक सुशील कुमार ने आरोपी अनिल कुमार को मोबाइल फोन से काल की उसने उन्हें भी सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली और पुलिस को लोकेशन और पता गलत बताकर गुमराह करता रहा। पुलिस ने आज मंगलवार को उसकी लोकेशन ट्रेस कर एक स्थान से पकड़ लिया। पुलिस ने 31 जुलाई को ही एस आई पुष्पेन्द्र सिंह की तहरीर पर आरोपी अनिल कुमार पुत्र नत्थू लाल निवासी मार्डन विलेज घंघोरा पिपरिया रोड के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।आज भोजीपुरा पुलिस ने आरोपी आज आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब हवालात से निकाला तो आरोपी लंगड़ाता हुआ और माफी मांगता हुआ निकला।सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई आरोपी के खिलाफ थाना इज्जतनगर में दो मुकदमें वर्ष 2024 व 2026 में दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा कुंवर बहादुर सिंह,एस आई सुशील कुमार व सोनू कोरी शामिल रहे



