भाजपा महिला आरक्षण के खिलाफ: आराधना मिश्रा

लखनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उत्तर प्रदेश राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा है कि पूरा देश देख रहा है कि भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है, वह बाबा साहब के संविधान से इस तरह नफरतग्रस्त है कि हर दिन उसे रौंदकर अपनी अराजक, अनैतिक और अप्रजातांत्रिक सोच का विधान लिख रही है। सत्ता में आते ही उसने अपने कैबिनेट के फैसलों से उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की चुनी हुई सरकारें गिराईं, और मणिपुर व गोवा में बहुमत न होते हुए भी सरकारें बना लीं। फिर विधायकों की खरीद-फरोख्त करके कर्नाटक और मध्य प्रदेश में सरकारें गिराईं, और महाराष्ट्र में पूरी की पूरी पार्टियां तोड़ लीं। विधायक चुराए, सांसद चुराए, वोट चुराए, और अब सदन में बहुमत खरीदने का घृणित खेल खेला जा रहा है। जिस राजनीतिक दल का कोई नाम तक नहीं जानता था, उसमें टीएमसी के 20 सांसद तोड़कर रातों-रात शामिल करा दिए गए।

जब “400 पार” के नारे के बावजूद संविधान बदलने का बहुमत नहीं मिला, तो भाजपा अब दूसरे रास्तों से बाबा साहब के संविधान पर हमला कर रही है। बाबा साहब की जयंती से लेकर संविधान दिवस तक, यह सरकार भारत के संविधान की आत्मा को रौंद रही है।

गौतम ने आगे कहा की 14 अप्रैल 2026 (बाबा साहब की जयंती) को संशोधन बिल सार्वजनिक किए गए। 16 अप्रैल 2026: कानून पास होने के करीब 31 महीने बाद उसकी अधिसूचना जारी हुई। उसी दिन 131वां संविधान संशोधन बिल पेश हुआ। कुल 352 वोट चाहिए थे, 298 मिले, यानी 54 कम। विरोध में 230 वोट पड़े। सरकार को परिसीमन बिल वापस लेना पड़ा।

गौतम ने आगे कहा की 26 नवंबर 2026 जिस दिन भारत ने बाबा साहब का संविधान अंगीकार और आत्मार्पित किया था, उसी दिन 30 नवंबर (लोकसभा) और 2 दिसंबर (राज्यसभा) से विशेष सत्र की घोषणा की गई। एनडीए के पास लगभग 319 सांसद हैं, जबकि संविधान संशोधन के लिए करीब 360 की ज़रूरत है।
पहले बाबा साहब की जयंती, अब संविधान दिवस। हर हाल में भाजपा बाबा साहब के संविधान को रौंदकर भ्रष्टाचार, अनैतिकता और अराजकता से भरा अपना नया विधान लिखना चाहती है। उत्तर प्रदेश की जनता और यहां की नारी शक्ति भाजपा के इस संविधान-विरोधी षड्यंत्र का माकूल जवाब देगी।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से महिला आरक्षण के खिलाफ रही है। मई 1989: राजीव गांधी जी पंचायतों और नगर निकायों में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण देने वाला 64वां संविधान संशोधन बिल लाए। लोकसभा ने इसे पास किया। अक्टूबर 1989ः राज्यसभा में बिल 5 वोट से गिरा। भाजपा ने इसके विरोध में वोट दिया। 1992-93: नरसिम्हा राव जी ने 73वें और 74वें संशोधन से पंचायतों और नगर निकायों में महिला आरक्षण लागू कराया।

मोना ने कहा की कांग्रेस मांग करती है कि यह बिल तुरंत लागू हो, और साथ ही जातिगत जनगणना कराकर एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के आरक्षण की व्यवस्था की जाए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आरक्षण तुरंत दीजिए और जनगणना की शर्त मत जोड़िए। सरकार नहीं मानी। फिर भी कांग्रेस ने साथ दिया, इस भरोसे पर कि जनगणना होगी तो जातिगत जनगणना भी होगी और ओबीसी बहनों को भी उनका हक मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण बिल जल्द से जल्द पारित कराए।

Related Articles

Back to top button