पड़रौना नगर पालिका अध्यक्ष ने की पडरौना डोल मेला में पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा | नगरपालिका प्रशासन ने की थी जलकल भवन गेट पर जलपान की व्यवस्था

कुशीनगर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पडरुणा नगर में हर वर्ष आयोजित होने वाले ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध डोल मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं नगरवासियों की सुविधा एवं सेवा भावना से प्रेरित होकर  नगर पालिका के अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में विशेष व्यवस्था की गई थी  मेले में दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका की ओर से विभिन्न स्तरों पर आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित किये जाने की तैयारी पहले ही कर ली गयी थी । इसी क्रम में बीती रात के दौरान और आज दिन में नगरपालिका के जलकल भवन के गेट पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी ।

मेले में आने वाले श्रद्धालु  जलकल भवन के गेट पर रुककर जलपान ग्रहण करते देखे गए , जहां नगर पालिका अध्यक्ष ने स्वयं लोगों को जलपान सामग्री परोसा । नगर पालिका अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि धार्मिक एवं ऐतिहासिक आयोजनों में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा करना केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि पडरौना की जनता और यहां आने वाले श्रद्धालु हमारे लिए परिवार के समान हैं। डोल मेला पडरौना की धार्मिक आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर नगर पालिका का प्रयास है कि बाहर से आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि डोल मेला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के पहुंचने को देखते हुए स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया । नगर पालिका के कर्मचारियों एवं संबंधित टीमों को आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया था , ताकि मेले के दौरान नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध हो सके।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल , संजय साहा , अरुण सिंह , विनय मद्धेशिया , आनंद रावत , अशोक जायसवाल , बृजेश शर्मा , राजेश जायसवाल , संतोष चौहान , अमित तिवारी , नीरज मिश्रा , शिव मद्धेशिया , राहुल सिंह , सन्नी मिश्रा , अनूप गोंड , गौरव रौनियार , राजेश कुशवाहा , सूरज जायसवाल , प्रदीप चौधरी , सागर जायसवाल , मंथन सिंह , अशोक गुप्ता , अनिल पांडेय ,  धर्मेंद्र मद्धेशिया , राजू जायसवाल , विनय पाण्डेय , प्रमोद मद्धेशिया , पप्पू चौरसिया , कुंदन सिंह , विनय गौड़ , पवन गुप्ता , जयप्रकाश गुप्ता , मदन चौधरी , प्रदीप कुशवाहा , पिंटू साह , विक्की सिंह , मुरारी गुप्ता , मनोज सिंह आदि ने  व्यवस्था में हाथ बताया ।

Related Articles

Back to top button