BREAKINGTOP NEWSअपराधउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश सरकारजरा हटकेदेशभाजपाभारतमुख्य समाचारयुवालखनऊविडियोविशेष

लखनऊ में मानवता शर्मसार: प्लेटफॉर्म पर पानी डालकर जगाए गए लोग,जानें मामला

लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर आठ और नौ पर सो रहे यात्रियों को सर्दी में पानी डालकर जगाए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सफाईकर्मी रात के समय प्लेटफॉर्म पर पानी डालकर सो रहे यात्रियों को जगा रहे हैं। इसमें बच्चों के साथ-साथ अन्य यात्री भी शामिल थे, जो ठंड से ठिठुरते नजर आ रहे थे।

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर शेयर किया गया और उसमें सफाईकर्मियों द्वारा यह कृत्य किए जाने पर तीखी आलोचना की। इसके बाद, वीडियो की वायरल होने पर लखनऊ रेलवे के डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने सफाईकर्मियों को फटकार लगाई और भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराने की हिदायत दी।

https://twitter.com/SachinGuptaUP/status/1873233416206074275?t=qYwwOD_RseqVNKbRTG-DbA&s=19
X पर देखें…

सफाईकर्मियों का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर दिन में अत्यधिक भीड़ होती है, जिसके कारण रात के समय सफाई का काम किया जाता है। हालांकि, इस कृत्य ने यात्रियों को परेशान कर दिया और उन्हें ठंड में असुविधा हुई।

चारबाग स्टेशन पर यह घटना रेलवे अधिकारियों के लिए एक बड़ा सवाल खड़ा करती है, जहां यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। डीआरएम ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है और सफाईकर्मियों को समझाया कि यात्रियों के साथ इस प्रकार की असंवेदनशीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Yogendra Mishra

योगेन्द्र मिश्र, एक प्रतिष्ठित पत्रकार, साहित्यकार व अधिवक्ता हैं। वह बहराइच जनपद के मूल निवासी है। वर्तमान में राजधानी लखनऊ में रहते हुए विश्ववार्ता के डिजिटल हेड के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button