BREAKINGTOP NEWSइलाहबादउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश पुलिसउत्तर प्रदेश सरकारजरा हटकेदेशदेश -विदेशधर्म विशेषभाजपाभारतमहाकुंभ 2025मुख्य समाचारराजनीतिराज्यों सेलखनऊविशेष

महाकुम्भ: जानें कितने जिलों की फोर्स हुई तैनात और क्या हैं सुविधांए?

महाकुंभनगर। महाकुम्भ के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 70 जिलों से 15,000 सिविल पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। महिला सुरक्षा के लिए 400 महिला पुलिसकर्मी भी इस बार महाकुम्भ में तैनात की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर, पुलिस लाइन में इन सुरक्षा कर्मियों के रुकने और खाने पीने की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।

इस दौरान 8-8 घंटे की शिफ्ट में काम कर रहे जवानों की कार्यक्षमता और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस लाइन की सेंट्रल कैंटीन में जवानों के लिए स्वच्छ भोजन और चाय, कॉफी की व्यवस्था की गई है। महिला पुलिसकर्मियों के लिए अलग से व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें मेस और कैंटीन की अलग सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

इसके अलावा, महाकुम्भ में सुरक्षा कर्मियों के डिजिटल डेटा को एक ऐप के जरिए ट्रैक किया जा रहा है, जिससे उनकी उपस्थिति और पहचान की जानकारी सेकेंडों में प्राप्त हो जाती है। इस डिजिटल पहल से महाकुम्भ में सुरक्षा बढ़ी है।

साथ ही, पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए चिकित्सालय बनाए गए हैं, जिसमें 3 स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात किए गए हैं। महाकुम्भ के सुरक्षा कर्मियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए हर 10 दिन में शिविर लगाए जाएंगे।

Yogendra Mishra

योगेन्द्र मिश्र, एक प्रतिष्ठित पत्रकार, साहित्यकार व अधिवक्ता हैं। वह बहराइच जनपद के मूल निवासी है। वर्तमान में राजधानी लखनऊ में रहते हुए विश्ववार्ता के डिजिटल हेड के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button