मुख्य समाचारलखनऊ

राजबब्बर पहुँचे लखनऊ, एअरपोर्ट पर कांग्रेसियों ने किया स्वागत

unnamed (6)लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री की चेहरा बनी शीला दीक्षित और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर रविवार को लखनऊ पहुंचे। राजबब्बर के अमौसी एअरपोर्ट पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल- मूलाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इनके साथ प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन डाॅ. संजय सिंह और समन्वय समिति के चेयरमैन प्रमोद तिवारी भी मौजुद रहे। इन आयातीत नेताओं का यूपी में कांग्रेस ठीक से राजनीतिक लाभ लेना चाह रही है। शीला दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस रोड-शो के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया। एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक जगह- जगह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सड़कों के दोनों किनारे होर्डिंग्स, बैनर और पार्टी के झण्डों से पटे हैं। उप्र में कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा और नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के बाद शीला दीक्षित और राजबब्बर का यह पहला दौरा है। टीम के साथ यूपी चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन डॉ. संजय सिंह, समन्वय समिति के चेयरमैन प्रमोद तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. राजेश मिश्र, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री, विधान मण्डल दल के नेता प्रदीप माथुर, राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. रीता बहुगुणा जोशी समेत अन्य प्रमुख नेता मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button