BREAKINGउत्तर प्रदेशमुख्य समाचारराजनीतिलखनऊसपा

सपा ने मनाई महान संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने आज अपने प्रदेश मुख्यालय में महान संत गाडगे महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर नेता विरोधी दल विधानसभा, माता प्रसाद पाण्डेय, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी और पूर्व प्रत्याशी मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र, सुरेन्द्र कुमार उर्फ सोनू कनौजिया ने गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाडगे महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गाडगे महाराज ने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और समाजिक क्रांति की दिशा में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने गरीबों, अनाथों और विकलांगों की सेवा की और समाज में स्वच्छता अभियान की नींव रखी। अखिलेश यादव ने कहा कि गाडगे महाराज का योगदान हमेशा याद किया जाएगा, क्योंकि उन्होंने शिक्षा प्रसार के लिए कई शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की और समाज में समानता और न्याय के लिए कार्य किया।

इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रवक्ता फखरूल हसन चांद, वरिष्ठ व्यापारी नेता पवन मनोचा, जयराम कनौजिया, निखिल कनौजिया, प्रदीप कनौजिया, औसान कनौजिया, विन्द्रेश कनौजिया, और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही। इन सभी ने गाडगे महाराज के योगदान को सराहा और उनके मार्गदर्शन में समाज के लिए किए गए कार्यों को नमन किया।


Yogendra Mishra

योगेन्द्र मिश्र, एक प्रतिष्ठित पत्रकार, साहित्यकार व अधिवक्ता हैं। वह बहराइच जनपद के मूल निवासी है। वर्तमान में राजधानी लखनऊ में रहते हुए विश्ववार्ता के डिजिटल हेड के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button