Uncategorized

युवक की गोली मार कर हत्या, आरोपी फरार

goहावडा। हावडा जिले के बादुडिया थाना इलाके में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। यह घटना शनिवार रात बाउडिया के नार्थमिल इलाके में हुई।

मृतक शेख रफीक (35) एक प्राईवेट संस्था का कर्मी था। इस मामले में मृतक के पडोस में रहने वाले परवेज अंसारी आरोपों के घेरे में है। घटना के बाद से वह फरार है।

प्राप्त खबरों के अनुसार शनिवार रात साढ़े दस बजे के करीब शेख रफीक अपने घर के पास एक चाय की दुकान पर बैठ कर दोस्तों के साथ बातें कर रहा था। इसी दौरान पर परवेज नामक युवक ने उसे करीब से गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता, परवेज वहां से फरार हो गया। मृतक के भाई शेख राजा ने बताया कि परवेज और उसकी पत्नी नीलम का तलाक हो गया था।

पिछले कुछ समय से नीलम और शेख रफीक के बीच नजदीकिया बढ़ने लगी थी। आगामी 18 दिसम्बर को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे। इसी वजह से परवेज ने रफीक की हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस फरार परवेज की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button