बड़ी बहसमुख्य समाचारराजनीतिराज्यों सेविशेष

भारत ने हिज्ब-उत-तहरीर को प्रतिबंधित किया

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने गुरुवार को वैश्विक इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (HUT) को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे गैर कानूनी और प्रतिबंधित संगठन घोषित करते हुए कहा कि यह संगठन देश के लोकतंत्र और आंतरिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है।

आतंकवादी गतिविधियों में संलग्न

गृह मंत्रालय की नोटिफिकेशन में बताया गया है कि हिज्ब-उत-तहरीर आम लोगों को ISIS में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है और कट्टरपंथी बनाता है। यह संगठन आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन का प्रबंध भी करता है, और इसका मुख्य उद्देश्य इस्लामिक राज्य की स्थापना करना है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि HUT भारत में कई आतंकवादी कार्यों में शामिल पाया गया है। इसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत प्रतिबंधित किया गया है।

यह भी पढ़ें: महिला का मोबाइल छीनने वाले दो युवक गिरफ्तार, जेल भेजे गए

संगठन की स्थापना

हिज्ब-उत-तहरीर की स्थापना 1953 में यरूशलम में हुई थी। इस अरबी शब्द का अर्थ “मुक्ति की पार्टी” है। यूरोपीय काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस के अनुसार, यह संगठन गैर-सैन्य तरीकों से खिलाफत की पुनर्स्थापना करना चाहता है। पहले से ही, यूनाइटेड किंगडम और बांग्लादेश सहित कई देशों ने इस संगठन को प्रतिबंधित कर रखा है। ब्रिटेन इसे एक यहूदी विरोधी संगठन मानता है, जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है।

Yogendra Mishra

योगेन्द्र मिश्र, एक प्रतिष्ठित पत्रकार, साहित्यकार व अधिवक्ता हैं। वह बहराइच जनपद के मूल निवासी है। वर्तमान में राजधानी लखनऊ में रहते हुए विश्ववार्ता के डिजिटल हेड के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button