Friday , April 26 2024
पंजाबः कर्ज ने ली दो किसानों की जान, एक ने लगाई फांसी, दूसरे ने निगला जहर

पंजाबः कर्ज ने ली दो किसानों की जान, एक ने लगाई फांसी, दूसरे ने निगला जहर

पंजाब में कर्ज के तले दबे किसानों की आत्महत्या का सिलसिला जारी है। ताजा मामला पंजाब के बठिंडा का है। यहां कर्ज से परेशान दो किसानों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दोनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। गांव कराडवाला में सोमवार को अधिक कर्ज के कारण दो किसानों ने खुदकुशी कर ली । जानकारी के अनुसार गांव कराडवाला निवासी किसान बेअंत सिंह (40) ने अपने घर में आर्थिक तंगी के कारण फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।पंजाबः कर्ज ने ली दो किसानों की जान, एक ने लगाई फांसी, दूसरे ने निगला जहर

 थाना रामपुरा सदर प्रभारी निर्मल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि बेअंत सिंह ने अपना घर बनाने के लिए प्राइवेट तौर पर किसी से कर्ज ले रखा था। लेकिन घर में आर्थिक तंगी होने के कारण वह कर्ज को समय पर नहीं उतार पाया। इससे परेशान होकर उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना प्रभारी के अनुसार मृतक के पास कुछ कनाल जमीन थी जिस पर वह खेती कर अपना गुजारा करता था।

demo pic

 खेती के अलावा वह मजदूरी भी करता था। जिससे उसके परिवार का खर्च चलता था। मृतक अपने पीछे पत्नी, 5 बेटियां और एक लड़का छोड़ गया है। इस मौके पर गांव वासियों ने प्रशासन से अपील कि की परिवार की आर्थिक सहायता की मांग उठाई जाए। इसी गांव के रहने वाले बुजुर्ग किसान सुखदेव सिंह आयु 65 वर्ष ने कर्ज से परेशान होकर जहर निगल कर खुदकुशी कर ली।

 किसान सुखदेव सिंह ने एक बैंक और आढ़ती से लाखों रुपये का कर्जा लिया था। इस कर्ज को वह काफी समय से उतार नहीं पा रहा था। इसी परेशानी के चलते किसान ने सोमवार को अपने घर में ही जहर निगल लिया। इसका पता चलते ही किसान के परिजनों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रामपुरा रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही किसान की मौत हो गई। 

इस मामले में थाना सदर रामपुरा प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा भेज दिया गया है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com