मुख्य समाचारलखनऊ

डिप्टी CM बनाए जाने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा महापौर पद से देंगे इस्तीफा

लखनऊ। डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद डॉ. दिनेश शर्मा महापौर के पद से इस्तीफा देंगे। वह रविवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं।

नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुरेश अवस्थी को चुनाव तक महापौर का चार्ज मिल सकता है। नगर निगम के चुनाव में अब करीब छह महीने से कम का वक्त बचा है लिहाजा अब महापौर का चुनाव नहीं होगा।

डॉ. दिनेश शर्मा के डिप्टी सीएम बनने के बाद अब महापौर पद को लेकर अटकलें लगायी जाने लगी हैं। हालांकि उप मुख्यमंत्री घोषित होने तक उन्होंने महापौर से इस्तीफा नहीं दिया था लेकिन उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि रविवार को शपथ लेने से पहले वह इस्तीफा दे देंगे। नए महपौर के लिए चुनाव नहीं होगा। क्योंकि अब नगर निगम के नए चुनाव के लिए करीब छह महीने का वक्त ही बचा है।

नियमों के अनुसार चुनाव के लिए छह महीने से कम का वक्त होने से चुनाव नहीं होता है। नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष या फिर प्रशासक को महापौर का दायित्व दे दिया जाता है। ऐसा ही लखनऊ नगर निगम में होने जा रहा है। चुनाव तक कार्यकारिणी उपाध्यख सुरेश अवस्थी को कार्यवाहक महापौर का दायित्व मिल सकता है।

हालांकि नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद रमेश कपूर बाबा कहते हैं कि महापौर का पद लाभ का नहीं है। इस पद पर कोई वेतन नहीं मिलता है। उप मुख्यमंत्री पद पर वेतन मिलेगा। नियमों के मुताबिक लाभ के दो पद नहीं रखे जा सकते हैं लेकिन दिनेश शर्मा का महापौर पद लाभ का नहीं है। लिहाजा अगर वह चाहें तो दोनों पद अपने पास रख सकते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे। बाबा ने कहा कि महापौर ने रविवार को इस्तीफा देने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button