मनोरंजन

एक्टर कमल हासन के मकान में लगी आग

मुंबई। अभिनेता एवं निर्देशक कमल हासन ने शनिवार को बताया कि उनके घर में शुक्रवार रात को आग लग गई थी जिसमें वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है।

हासन ने शनिवार ट्वीट कर कहा, ‘मेरे स्टाफ का शुक्रिया। घर पर लगी आग से बाल-बाल बचा। फेफड़ों तक धुआं पहुंच गया था। मैं तीसरी मंजिल से नीचे आया। अब सुरक्षित हूं, किसी को भी चोट नहीं आई है।’

उन्होंने प्यार और शुभकामानाओं के लिए अपने प्रशंसकों का आभार भी जताया। बता दें यह घटना कमल हासन के साथ उनके चेन्नई के घर में घटी।

Related Articles

Back to top button