विदेश

जापान में हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सवार 9 अधिकारियों में से 3 के मरने की अंदेशा

तोक्यो। जापान में पर्वतीय बचाव अभ्यास कर रहे एक हैलीकॉप्टर के आज दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। जानकारी मुताबिक, हैलीकॉप्टर में 9 अधिकारी सवार थे जिनमें कम से कम 3 के मरने का अंदेशा है।

मीडिया रिपोर्ट मुताबिक,एक पुलिस हैलीकॉप्टर ने मध्य जापान के नागानो प्रीफेक्चर में बर्फीले पर्वतीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हैलीकॉप्टर को देखा। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और अधिकारी हैलीकॉप्टर में सवार अधिकारियों की तलाश में जुटे हैं।

 

Related Articles

Back to top button