रोटरी क्लब के निःशुल्क शिविर में 196 लोगों की स्वास्थ्य जांच

शिविर में स्त्री एवं प्रसूति, बाल रोग, फिजिशियन, ईएनटी, होम्योपैथी व दंत रोग विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

कसया, कुशीनगर। रोटरी क्लब कुशीनगर एवं गोपी चाइल्ड केयर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 196 लोगों की जांच कर तीन दिन की दवा दी गई।

रविवार को वीर अब्दुल हमीद नगर स्थित अम्बेडकर पार्क, भलुही मदारी पट्टी, कसया में आयोजित शिविर में रोटरी क्लब अध्यक्ष अजय कुमार सिंह एवं सचिव दुर्गेश चतुर्वेदी ने बताया कि उद्देश्य लोगों को आसपास ही विशेषज्ञ सेवा देना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति, बाल रोग, फिजिशियन, ईएनटी, होम्योपैथी व दंत रोग विशेषज्ञों ने परामर्श दिया।

सह- संरक्षक वाहिद अली ने कहा कि समय-समय पर जांच और जागरूकता से स्वस्थ समाज बनता है।

शिविर में डॉ. सुधा माथुर (स्त्री एवं प्रसूति), डॉ. नदा अली इमरान (शिशु एवं बाल रोग), डॉ. उमर जमा (जनरल फिजिशियन), डॉ. यश माथुर (जनरल सर्जन), डॉ. कादिर अंसारी (जनरल फिजिशियन), डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल (दंत रोग), डॉ. जे.के. पटेल (होम्योपैथी) व डीएक्सएन हर्बल के जितेन्द्र जायसवाल ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कृष्ण द्विवेदी, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी जायसवाल, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, सह सचिव सुनील सिंह, सह सचिव अमरेंद्र नारायण सिंह, सह-कोषाध्यक्ष डॉ. जेके पटेल, निदेशक सरवरे आलम, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक अरुण वर्मा, मेडिकल कैंप संयोजक गोपी चंद कसौधन, मीडिया प्रभारी रंजीत श्रीवास्तव, संगठन मंत्री शिवजी जायसवाल, सदस्य विजय गुप्ता, अंजली खरवार, मो. फैयाज खान, वैभव राव, आनंद पाल सिंह, ऋषिकेश पाण्डेय व आदिल खान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button