ACCIDENTBREAKINGTOP NEWSउत्तर प्रदेशबहराइचराज्यों से

जायरीनों से भरी एर्टिगा पलटी, खड्ड में गिरने से एक की मौत

उत्तर प्रदेश के बहराइच में रविवार रात एक दर्दनाक बहराइच सड़क हादसा हुआ। दरगाह से लौट रहे सात जायरीन उस समय दुर्घटना का शिकार हो गए जब उनकी एर्टिगा गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह हादसा बहराइच-गोंडा मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के खुटेहना चौकी अंतर्गत ग्राम बनकटा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बस्ती जनपद के कप्तानगंज निवासी शाहनवाज पुत्र मोहिनुद्दीन, अरबाज पुत्र अल्ताफ, अशरफ पुत्र बुधई, जुनैद पुत्र मुक़दीर, आरिफ पुत्र बहरैची, आवेश पुत्र करीम और जीशान पुत्र गुलाम रविवार को एर्टिगा कार से बहराइच दरगाह की जियारत के लिए आए थे। रात को वापसी के दौरान उनकी कार अचानक असंतुलित हो गई और पलट कर खड्ड में जा गिरी।

हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। इलाज के दौरान आरिफ पुत्र बहरैची की मौत हो गई। शेष छह घायलों का इलाज चल रहा है।

पयागपुर थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button