BREAKINGउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश सरकारजरा हटकेदेशपूर्वी उत्तर प्रदेशबड़ी बहसभाजपाभारतमुख्य समाचारराजनीतिविशेष

बलिया: एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने आखिर क्यों किया प्रदर्शन?जानें पूरा मामला

बलिया। यूपी के बलिया में एआईएमआईएम पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

प्रदेश महासचिव मोहम्मद शमीम खान ने भाजपा पर कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति केवल समाज को बांटने और सत्ता में बने रहने तक सीमित है। उन्होंने कहा, “भा.ज.पा. का मकसद देश के विकास से नहीं, बल्कि नफरत फैलाने का है।” उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा महापुरुषों का अपमान कर समाज में विद्वेष फैलाने का काम किया जा रहा है।

शमीम खान ने आगे कहा, “बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने दलितों और पिछड़ों के लिए अधिकार दिलाए, और उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

इस प्रदर्शन में पार्टी के अन्य नेता जैसे जिलाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, प्रदेश संयुक्त सचिव मुकुल देशमुख, और मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद ने भी अपने विचार साझा किए। सभी ने गृहमंत्री अमित शाह के बयान की कड़ी निंदा की और भाजपा से जवाब मांगने की बात की।

Yogendra Mishra

योगेन्द्र मिश्र, एक प्रतिष्ठित पत्रकार, साहित्यकार व अधिवक्ता हैं। वह बहराइच जनपद के मूल निवासी है। वर्तमान में राजधानी लखनऊ में रहते हुए विश्ववार्ता के डिजिटल हेड के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button