Uncategorized

अंडर-18 एशिया कप हॉकी : भारत ने ओमान को 11-0 से हराया

download-3अंडर-18 एशिया कप हॉकी : भारत ने ओमान को 11-0 से हरायानई दिल्ली। भारत ने ढाका में खेले जा रहे अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में ओमान को 11-0 से हराकर नाकआउट दौर में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। भारत के लिए कप्तान नीलम संजीव ने आठवें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया। इसके बाद उन्होंने 15वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। अभिषेक ने इसके एक मिनट बाद मैदानी गोल करके भारत को 3-0 से आगे कर दिया।

भारत ने इसके बाद भी आक्रामक रवैया बनाए रखा और पहले हाफ में तीन और गोल किए। उसकी तरफ से ये गोल शिवम आनंद (26वें), इबुंगो सिंह कोंजेगबाम (30) और दिलप्रीत सिंह (34) ने किए। दिलप्रीत को उनके आलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। उन्होंने दूसरे हाफ में भी दो गोल (53वें और 68वें मिनट) करके हैट्रिक पूरी की। उनके अलावा नीलम संजीव ने 52वें मिनट में तीसरा गोल करके तथा इबुंगो सिंह ने 40वें और 62वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक बनाई।

Related Articles

Back to top button