ACCIDENTBREAKINGTOP NEWSउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश पुलिसजरा हटकेमुख्य समाचारयुवालखनऊविशेष

लखनऊ: नए साल का जश्न पड़ा भारी,एक की मौत, तीन घायल

लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब नए साल का जश्न मनाने निकले चार दोस्तों की एसयूवी शहीद पथ पर ओवरटेक के दौरान एक कार से टकरा गई। इसके बाद अनियंत्रित एसयूवी डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे चालक महेंद्र रावत (32) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन दोस्त घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और एडीसीपी साउथ अमित कुमावत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने फंसे हुए अश्वनी रावत, अकील और धर्मपाल को एसयूवी से बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब महेंद्र रावत अपनी एसयूवी से ओवरटेक कर रहे थे और उसी दौरान आगे चल रही कार से टकरा गए। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। यह घटना नए साल के जश्न के दौरान हुई, जब चारों दोस्त गोमती नगर में पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे।

Yogendra Mishra

योगेन्द्र मिश्र, एक प्रतिष्ठित पत्रकार, साहित्यकार व अधिवक्ता हैं। वह बहराइच जनपद के मूल निवासी है। वर्तमान में राजधानी लखनऊ में रहते हुए विश्ववार्ता के डिजिटल हेड के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button