BREAKINGउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश पुलिसउत्तर प्रदेश सरकारदेशबड़ी बहसभारतमुख्य समाचारयुवाराज्यों सेलखनऊ

लखनऊ के बैंक में सेंधमारी: 30 लॉकर तोड़े, करोड़ों के गहने चोरी

लखनऊ। लखनऊ के चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में शनिवार रात एक बड़ी चोरी की घटना हुई। चोरों ने बैंक की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और 30 लॉकर तोड़कर करोड़ों रुपए के गहने और नकदी चुरा ली। घटना को चोरों ने लगभग डेढ़ से दो घंटे में अंजाम दिया।

चोरों ने पहले बैंक का अलार्म सिस्टम डैमेज किया और दीवार में ढाई फुट चौड़ा छेद करके अंदर घुसे। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में 4 चोर कैद हुए हैं। उनके हाथ में इलेक्ट्रिक कटर थे। घटना के बाद, रविवार को बैंक बंद रहने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई।

दोपहर में पास की फर्नीचर दुकान के मालिक ने बैंक की दीवार में छेद देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर जांच की, लेकिन डॉग केवल 200 मीटर तक ट्रेस कर सका। संभावना है कि चोर पास में गाड़ी खड़ी कर भाग निकले।

बैंक में सुरक्षा के नाम पर केवल एक सीसीटीवी कैमरा लगा था, जो घटना के दौरान अंदर की फुटेज रिकॉर्ड कर पाया। बाहर कोई कैमरा नहीं था। माना जा रहा है कि बाहर भी 3-4 चोर निगरानी के लिए मौजूद थे।

चोरी गए सामान का अभी तक सही अंदाजा नहीं लगाया जा सका है, लेकिन बैंक सूत्रों के अनुसार, लॉकर में करोड़ों रुपए के जेवर और नकदी रखी गई थी। घटना के बाद से बैंक और पुलिस प्रशासन पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button