“कन्नौज जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लिंटर गिरने से 35 मजदूर मलबे में दब गए। तीन की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य मजदूरों की जान पर खतरा बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन राहत कार्य में जुटे हैं।”
कन्नौज। जिले में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन रेलवे स्टेशन का लिंटर अचानक गिरकर मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में 35 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अब तक तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया। घटनास्थल पर राहत कार्य जारी है और मलबे में दबे अन्य मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : शाहजहांपुर: चाइनीज़ मांझे की चपेट में आए कांस्टेबल शाहरुख हसन की दर्दनाक मौत
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर रेलवे स्टेशन की निर्माण प्रक्रिया में व्यस्त थे। हादसे के बाद आस-पास के क्षेत्रों से भी लोग मदद के लिए पहुंचे। घटनास्थल पर चिकित्सा सहायता भी भेजी गई है। प्रशासन ने एक जांच कमेटी का गठन कर दिया है जो इस हादसे की जांच करेगी और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ।ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal