police Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/police National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Sat, 26 Apr 2025 12:46:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png police Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/police 32 32 आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च https://vishwavarta.com/the-mourning-march-started-from-the-civil-court/118931 Sat, 26 Apr 2025 12:46:26 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118931 दीवानी कचहरी से शुरू हुआ शोक मार्च कसया, कुशीनगर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा राधे के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च दीवानी कचहरी के समीप डॉ. अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ। विभिन्न मार्गों से होते हुए पहुँचा शहीद पार्क कैंडल मार्च देवरिया मार्ग होते …

The post आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
दीवानी कचहरी से शुरू हुआ शोक मार्च

कसया, कुशीनगर। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा राधे के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। यह मार्च दीवानी कचहरी के समीप डॉ. अंबेडकर प्रतिमा से शुरू हुआ।

विभिन्न मार्गों से होते हुए पहुँचा शहीद पार्क

कैंडल मार्च देवरिया मार्ग होते हुए गोलाबाजार स्थित चंद्रशेखर चौक, गांधी चौक और शहीद अमिय चौक से गुजरता हुआ शहीद पार्क पर जाकर समाप्त हुआ। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Read It Also :- कुशीनगर के सूरज सिंह ने बोर्ड परीक्षा में किया कमाल

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, घायलों के स्वस्थ होने की कामना

शहीद पार्क पर आयोजित सभा में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही, घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की गई। वक्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी उपस्थिति

कैंडल मार्च में पंचानंद मिश्रा, गुड्डू अंसारी, स्वामी नाथ यादव, वृंदा प्रजापति, राधा कृष्ण शर्मा, अशोक सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, जीतेंद्र पटेल, वारिश अली, अविनाश गोंड, मनीष सिंह, अमित मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने आतंकवाद की निंदा करते हुए शांति और एकता की अपील की।

The post आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
सुयोग्य पुत्र ही रख सकेंगे धरती माता को स्वस्थ : डॉ राजेश मिश्र https://vishwavarta.com/dharti-mata-ko-swasth-rakhne-ki-jimmedari-suyogya-putra/118795 Tue, 22 Apr 2025 12:37:28 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118795 हरदोई।‘धरती माता को स्वस्थ’ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है, लेकिन केवल वही लोग इसे निभा सकते हैं जो इसे दिल से अपनाएं। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हरदोई के शहीद उद्यान स्थित कायाकल्पकेन्द्रम् में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ नेचरोपैथ डॉ. राजेश मिश्र ने यह विचार रखे। Read It Also :- समय की …

The post सुयोग्य पुत्र ही रख सकेंगे धरती माता को स्वस्थ : डॉ राजेश मिश्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
हरदोई।
‘धरती माता को स्वस्थ’ रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है, लेकिन केवल वही लोग इसे निभा सकते हैं जो इसे दिल से अपनाएं। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर हरदोई के शहीद उद्यान स्थित कायाकल्पकेन्द्रम् में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वरिष्ठ नेचरोपैथ डॉ. राजेश मिश्र ने यह विचार रखे।

उन्होंने श्लोक “माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः” का उल्लेख करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी माता है और हम उसके पुत्र। उन्होंने कोरी भाषणबाजी को नकारते हुए बताया कि वे पहले करते हैं, फिर बोलते हैं।

प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली अपनाई।
डॉ. मिश्र ने कहा कि वे प्रदूषण के लिए केवल उतने ही उत्तरदायी हैं जितनी गंदगी उनके शरीर से निकलती है। उसका भी वे नित्य दोनों समय यज्ञ करके भरपाई करते हैं। वाहन नहीं रखते और अधिकतर समय क्षेत्र में संन्यास की स्थिति में रहते हैं।

पुराने वृक्षों का संरक्षण और नए पौधों का रोपण।
उन्होंने अपने पैतृक बाग में पुराने वृक्षों को संरक्षित किया है और पीपल, बरगद जैसे पर्यावरण उपयोगी पौधों को जगह-जगह रोपित किया। उनका मानना है कि कृषक ही असली पुत्र हैं जो धरती की सेवा करते हैं और उसे हरा-भरा बनाते हैं।

पर्यावरण कानून में बदलाव की मांग।
डॉ. मिश्र ने सुझाव दिया कि सरकार को ऐसे लचीले कानून बनाने चाहिए जिससे कृषकों को जी-हजूरी से छुटकारा मिले। उनका कहना है कि वातानुकूलित कमरों में बैठकर पर्यावरण संरक्षण की बात करना आसान है, लेकिन असल ज़मीन पर काम वही करता है जो धरती से जुड़ा हो।

कार्यक्रम में ये लोग रहे उपस्थित।
इस अवसर पर डॉ. अभिषेक पाण्डेय, डॉ. सरल कुमार, गोविन्द गुप्ता, शिवकुमार, मनोज मिश्र, दीपाली, अनामिका, रेखा समेत कई लोग मौजूद रहे।

The post सुयोग्य पुत्र ही रख सकेंगे धरती माता को स्वस्थ : डॉ राजेश मिश्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
गाजीपुर: पहले पैर छुआ और गले मिला फिर चाकू से कर दिया हमला, जानें मामला? https://vishwavarta.com/ghazipur-first-touched-feet-and-hugged-then-attacked-with-knife-know-the-matter/118530 Tue, 14 Jan 2025 12:33:46 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118530 “यूपी के गाजीपुर जिले में एक अजीबो गरीब घटना घटित हुई है। एक युवक ने गांव में हो रही प्रतियोगिता के दौरान प्रधानपति के पास जाकर पहले पैर छुआ,उसके बाद गले मिला और फिर चाकू से हमला कर दिया।जानें पूरा मामला।” गाजीपुर। सैदपुर तहसील के मौधा पुलिस चौकी क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार …

The post गाजीपुर: पहले पैर छुआ और गले मिला फिर चाकू से कर दिया हमला, जानें मामला? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“यूपी के गाजीपुर जिले में एक अजीबो गरीब घटना घटित हुई है। एक युवक ने गांव में हो रही प्रतियोगिता के दौरान प्रधानपति के पास जाकर पहले पैर छुआ,उसके बाद गले मिला और फिर चाकू से हमला कर दिया।जानें पूरा मामला।”

गाजीपुर। सैदपुर तहसील के मौधा पुलिस चौकी क्षेत्र में मकर संक्रांति पर्व पर मंगलवार को क्षेत्र के मौधा गांव में खेल-कूद प्रतियोगिता करा रहे प्रधानपति पर एक युवक ने चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तत्काल उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। जबकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हर वर्ष की भांति इस बार भी मौधा गांव के प्रधानपति अनिल खरवार मकर संक्रांति के मौके पर अपने गांव के खेल मैदान में खेल-कूद प्रतियोगिता करा रहे थे। प्रतियोगिता चल रही थी, तभी एक युवक प्रधानपति की ओर आगे बढ़ा।

पहले तो किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया। क्योंकि कईं लोग अनिल खरवार के गले मिले। उन्हें खेल-कूद प्रतियोगिता व मकर संक्रांति पर्व की बधाई दे रहे थे। युवक ने आगे बढ़कर प्रधानपति के पैर छुए और गले मिला। तभी अगले ही पल हंगामा हो गया। क्योंकि जब तक लोग कुछ समझते, युवक ने चाकू से कई वार अनिल खरवार के गले और कनपटी पर कर दिए।

अनिल बुरी तरह घायल हो गए। आगे से गला उनका कट गया वहीं बाईं कनपटी से लेकर गाल तक का हिस्सा बुरी तरह ज़ख़्मी हो गया। प्रतियोगिता बंद करा दी गई। सब तरफ हल्ला हो गया। प्रधानपति को लाद फांद कर लोग अस्पताल की ओर भागे, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मौधा चौकी प्रभारी वासुदेव प्रसाद ने बताया कि आरोपी विकास चौहान मौधा के सरसईं गांव का रहने वाला एक विक्षिप्त है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

प्रधानपति अनिल खरवार के साथ हुई चाकू बाजी की घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। कुछ लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। जबकि कुछ लोग चुनावी रंजिश को भी इस घटना का परिणाम बता रहे हैं।

The post गाजीपुर: पहले पैर छुआ और गले मिला फिर चाकू से कर दिया हमला, जानें मामला? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
महाकुम्भ में पुलिस की मुस्तैदी और मददगार रवैया बना आकर्षण का केंद्र https://vishwavarta.com/police-promptness-and-helpful-attitude-became-the-center-of-attraction-in-maha-kumbh/118333 Mon, 13 Jan 2025 08:06:43 +0000 https://vishwavarta.com/?p=118333 “महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व पर योगी सरकार की पुलिस ने श्रद्धालुओं के साथ शानदार व्यवहार किया। पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग से मिली मदद से श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा। बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद के साथ पुलिस ने विश्वास जीता।” महाकुम्भनगर: महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व, पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पुण्य …

The post महाकुम्भ में पुलिस की मुस्तैदी और मददगार रवैया बना आकर्षण का केंद्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व पर योगी सरकार की पुलिस ने श्रद्धालुओं के साथ शानदार व्यवहार किया। पुलिस कर्मियों की ट्रेनिंग से मिली मदद से श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा। बुजुर्गों और दिव्यांगों की मदद के साथ पुलिस ने विश्वास जीता।”

महाकुम्भनगर: महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व, पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर पुण्य स्नान के लिए उमड़े। इस दौरान पुलिस ने अपनी विशेष ट्रेनिंग और विनम्र व्यवहार से श्रद्धालुओं का दिल जीता। पुलिस कर्मियों की मदद से श्रद्धालु मार्गदर्शन प्राप्त करते रहे और सभी ने उनके सहायक और विनम्र रवैये की सराहना की।

पुलिस की मददगार भूमिका: इस बार महाकुम्भ में योगी सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए विशेष ट्रेनिंग आयोजित की थी। परेड स्थित पुलिस लाइन में दो महीने तक पुलिसकर्मियों को व्यवहार की ट्रेनिंग दी गई। इसका असर पहले स्नान पर्व पर देखने को मिला, जब श्रद्धालु पांटून ब्रिज या विभिन्न सेक्टरों के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस से संपर्क करते थे। पुलिस कर्मियों ने हर एक को बिना किसी परेशानी के मार्गदर्शन दिया और उनकी मदद की। पुलिस ने बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों का विशेष ध्यान रखा।

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी: घाटों पर भारी पुलिस बल की तैनाती और पांटून ब्रिज पर पुलिस फोर्स की सुरक्षा व्यवस्था ने श्रद्धालुओं को सुरक्षा का अहसास दिलाया। चौराहों और वॉच टावर पर भी पुलिस कर्मी मुस्तैदी से सक्रिय रहे। एसएसपी महाकुम्भ, राजेश द्विवेदी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सुनिश्चित की गई है और सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

The post महाकुम्भ में पुलिस की मुस्तैदी और मददगार रवैया बना आकर्षण का केंद्र appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
कानपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला खाली गैस सिलेंडर, जांच जारी https://vishwavarta.com/empty-gas-cylinder-found-near-railway-track-in-kanpur-investigation-underway/117066 Wed, 01 Jan 2025 17:56:04 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117066 “कानपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर झाड़ियों में बोरी में बंद गैस सिलेंडर मिला, जिसे खुफिया एजेंसियों और पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सिलेंडर खाली पाया गया है, और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।” कानपुर। कानपुर के बर्राजपुर रेलवे …

The post कानपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला खाली गैस सिलेंडर, जांच जारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“कानपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर झाड़ियों में बोरी में बंद गैस सिलेंडर मिला, जिसे खुफिया एजेंसियों और पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सिलेंडर खाली पाया गया है, और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।”

कानपुर। कानपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे एक बोरी में बंद गैस सिलेंडर मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह सिलेंडर झाड़ियों के बीच पड़ा हुआ था और इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस व खुफिया एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गैस सिलेंडर खाली था और इसका वजन 5 किलो था।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई, और रेलवे ट्रैक पर यातायात को भी कुछ समय के लिए प्रभावित किया गया। पुलिस ने सिलेंडर को तुरंत कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। सिलेंडर के आसपास किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की कोई सूचना नहीं मिली, लेकिन फिर भी इस मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

खुफिया एजेंसियों ने इस घटना के आतंकवादी कनेक्शन या किसी और संदिग्ध गतिविधि की संभावना को खारिज नहीं किया है। उनका कहना है कि इस सिलेंडर को ट्रैक के पास छोड़ने का उद्देश्य किसी खतरनाक गतिविधि से जुड़ा हो सकता है, लेकिन फिलहाल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

रेलवे पुलिस, जिला पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इलाके का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि सिलेंडर वहां किसने रखा और क्या इसका कोई आतंकवादी या अपराधी कनेक्शन हो सकता है।

हालांकि, रेलवे ट्रैक के पास खाली गैस सिलेंडर मिलने से लोगों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है, लेकिन राहत की बात यह है कि फिलहाल कोई बड़ा हादसा या दुर्घटना नहीं हुई। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीम लगातार इस मामले की जांच कर रही है और अगले कुछ घंटों में पूरी जानकारी सामने आ सकती है।

कानपुर पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस सिलेंडर के आसपास संदिग्ध गतिविधियां या कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

The post कानपुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला खाली गैस सिलेंडर, जांच जारी appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ: होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या, बेटे ने दिया वारदात को अंजाम https://vishwavarta.com/lucknow-5-family-members-murdered-in-hotel-son-committed-the-crime/116969 Wed, 01 Jan 2025 05:03:56 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116969 लखनऊ। राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाका इलाके के होटल शरतजीत में एक 24 वर्षीय युवक ने पिता के साथ मिलकर अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी। यह परिवार आगरा से 30 दिसंबर 2024 को नए साल का जश्न मनाने लखनऊ आया था। डीसीपी रवीना त्यागी …

The post लखनऊ: होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या, बेटे ने दिया वारदात को अंजाम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ। राजधानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नाका इलाके के होटल शरतजीत में एक 24 वर्षीय युवक ने पिता के साथ मिलकर अपनी मां और चार बहनों की हत्या कर दी। यह परिवार आगरा से 30 दिसंबर 2024 को नए साल का जश्न मनाने लखनऊ आया था।

डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि आरोपी अरशद ने अपनी मां आसमां और बहनों आलिया (9), अल्शिया (19), अक्सा (16), और रहमीन (18) की हत्या की। परिवार आगरा के इस्लाम नगर, टेढ़ी बगिया, कुबेरपुर का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, और शुरुआती पूछताछ में उसने पारिवारिक विवाद को वारदात का कारण बताया है।

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए अरशद से गहन पूछताछ कर रही है।

यह घटना पूरे इलाके में सनसनी का कारण बन गई है। होटल में ठहरे अन्य मेहमानों ने घटना के बारे में सुनकर भय व्यक्त किया।

  • आरोपी ने अपनी मां और चार बहनों की हत्या की।
  • हत्या का संभावित कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

आरोपी ने हत्या के बाद स्वयं बुलाई पुलिस

आरोपी अरशद ने खुद बयान किया है कि उसने पिता के साथ मिलकर परिवार की हत्या की है। जिसके बाद उसने स्वयं ही पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया।लेकिन आरोपी का पिता फरार है। बताया जा रहा है कि आरोपी गुस्सैल प्रवृत्ति का व्यक्ति है। हालांकि हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। पुलिस पूंछताछ कर रही है।

The post लखनऊ: होटल में परिवार के 5 लोगों की हत्या, बेटे ने दिया वारदात को अंजाम appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं राहुल और अखिलेश, इस नेता का बयान… https://vishwavarta.com/rahul-and-akhilesh-want-to-spoil-the-atmosphere-of-the-state-this-leaders-statement/114143 Wed, 04 Dec 2024 08:35:55 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114143 “ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तुष्टीकरण की राजनीति और प्रदेश की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।” वोटों की फसल काटने संभल जाना चाहते हैं राहुल गांधीः …

The post प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं राहुल और अखिलेश, इस नेता का बयान… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया। उनका कहना था कि राहुल गांधी सिर्फ वोटों की फसल काटने के लिए संभल जाना चाहते हैं, जबकि अखिलेश यादव तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं।

ब्रजेश पाठक ने आगे कहा कि इन दोनों नेताओं का प्रदेश की कानून व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है और ये सिर्फ अपनी राजनीति की खातिर प्रदेश में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रदेश की जनता इन नेताओं के असली चेहरे को जान चुकी है और अब इनको कभी माफ नहीं किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि संभल में धारा 144 लागू है और दोनों नेताओं से अनुरोध किया कि वे प्रदेश की शांति को बिगाड़ने की कोशिश न करें। ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब तेजी से विकसित राज्य की दिशा में बढ़ रहा है, और दोनों नेता इसे पचा नहीं पा रहे हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि उच्च स्तरीय जांच चल रही है और सपा और कांग्रेस के नेता प्रदेश की आम जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की प्राथमिकता प्रदेश की 25 करोड़ जनता है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज कायम किया गया है।


The post प्रदेश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं राहुल और अखिलेश, इस नेता का बयान… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ: पुलिस ने इंस्पेक्टर की बेटी से पर्स लूटने वाले दोनों बदमाशों को दबोचा https://vishwavarta.com/lucknow-police-caught-the-two-criminals-who-robbed-the-purse-of-inspectors-daughter/114099 Wed, 04 Dec 2024 05:09:48 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114099 लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज घटना में इंस्पेक्टर की बेटी से पर्स लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने आखिरकार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ देर रात विकास नगर के मिनी स्टेडियम के पास हुई, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब …

The post लखनऊ: पुलिस ने इंस्पेक्टर की बेटी से पर्स लूटने वाले दोनों बदमाशों को दबोचा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज घटना में इंस्पेक्टर की बेटी से पर्स लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने आखिरकार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। यह मुठभेड़ देर रात विकास नगर के मिनी स्टेडियम के पास हुई, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए।

घटना शुक्रवार सुबह की है, जब बलरामपुर में तैनात इंस्पेक्टर ओम प्रकाश चौहान की बेटी रीना, अपनी बच्ची को स्कूल लाने जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उनका बैग छीनने की कोशिश की। बदमाशों के बैग खींचने से रीना कई मीटर तक सड़क पर घसीटती चली गईं, जिससे उनके हाथ-पैर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई टीमें गठित कीं और सघन तलाशी अभियान शुरू किया। आखिरकार, शनिवार देर रात मिनी स्टेडियम के पास बदमाशों की लोकेशन मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और पर्स भी बरामद कर लिया है। दोनों बदमाशों का इलाज कराया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।

एसपी ने की पुलिस टीम की सराहना
एसपी ने इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि लुटेरों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का संदेश जाएगा। साथ ही, पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

यह घटना एक बार फिर से यह सवाल खड़ा करती है कि शहर में अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए और क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

The post लखनऊ: पुलिस ने इंस्पेक्टर की बेटी से पर्स लूटने वाले दोनों बदमाशों को दबोचा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बहराइच: नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी को 10 साल की सजा https://vishwavarta.com/bahraich-accused-of-raping-a-minor-gets-10-years-imprisonment/114034 Tue, 03 Dec 2024 15:35:51 +0000 https://vishwavarta.com/?p=114034 “यूपी के बहराइच जिले में नाबालिग के संग दुष्कर्म करने वाले को 10 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा हुई है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई है।” बहराइच। जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के मैला सरैया गांव निवासी अभियुक्त को नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मंगलवार को …

The post बहराइच: नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी को 10 साल की सजा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“यूपी के बहराइच जिले में नाबालिग के संग दुष्कर्म करने वाले को 10 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा हुई है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई है।”

बहराइच। जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के मैला सरैया गांव निवासी अभियुक्त को नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मंगलवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ने दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अभियुक्त को दस हजार के अर्थदंड से दंडित भी किया है।

बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर 10 मार्च 2017 को तहरीर देकर कहा था की थाना क्षेत्र के मैलासरैया गांव निवासी नान्हे ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। थाने के एसओ ने तहरीर के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत विवेचना शुरू की थी। इस दौरान विवेचना अधिकारी ने घटनास्थल से पर साक्ष्य आदि को एकत्रित कर आरोप पत्र कोर्ट में सौंप था।

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो दीपकांत मणि की कोर्ट में मुकदमें की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष शासकीय अधिवक्ता पाक्सो संतप्रताप सिंह व विशेष लोक अभियोग पाक्सो संतोष सिंह ने अभियुक्त को कोर्ट पर अधिक से अधिक सजा देने की दलील पेश की थी।

कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अभियुक्त को दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने अभियुक्त को दस हजार के अर्थदंड से दंडित करते हुए कहा है कि अगर अभियुक्त अर्थदंड की धनराशि अदा नहीं करता है, तो उसको दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

The post बहराइच: नाबालिग से दुष्कर्म आरोपी को 10 साल की सजा appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
अखिलेश यादव ने संभल हिंसा पर किया बड़ा खुलासा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप https://vishwavarta.com/akhilesh-yadav-made-big-revelation-on-sambhal-violence-made-serious-allegations-against-bjp/113923 Tue, 03 Dec 2024 05:32:09 +0000 https://vishwavarta.com/?p=113923 “समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने संभल हिंसा को भाजपा की सोची-समझी रणनीति बताया, संसद में उठाने की बात कही। साथ ही बांग्लादेश मुद्दे पर भारत सरकार को घेरा।” लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने संभल हिंसा पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संसद सत्र शुरू होने के बाद …

The post अखिलेश यादव ने संभल हिंसा पर किया बड़ा खुलासा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने संभल हिंसा को भाजपा की सोची-समझी रणनीति बताया, संसद में उठाने की बात कही। साथ ही बांग्लादेश मुद्दे पर भारत सरकार को घेरा।”


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने संभल हिंसा पर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संसद सत्र शुरू होने के बाद से उनकी पार्टी ने संभल घटना का मुद्दा उठाने की कोशिश की है, लेकिन सदन नहीं चला। फिर भी उनकी मांग अब भी वही है, वे संभल हिंसा पर अपनी बात सदन में रखना चाहते हैं।

सपा सुप्रीमो अखिलेश का बयान : द्वारा ANI

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि संभल की घटना में भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार कर रहे अधिकारियों का हाथ है। उन्होंने कहा कि यह घटना एक सोची-समझी भाजपा रणनीति का हिस्सा है, जिससे लोगों को अन्य मुद्दों से भटकाया जा सके।

इसके साथ ही, अखिलेश ने कहा कि जो लोग हर जगह खुदाई करने की कोशिश कर रहे हैं, वे एक दिन देश की सौहार्द्रता और भाईचारे को खो देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यह देश के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

बांग्लादेश मुद्दे पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “भारत सरकार को इस पर गंभीरता से सोचना चाहिए। अगर वे हमारे संतों का सम्मान नहीं कर सकते, तो वे एक मजबूत सरकार होने का दावा कैसे कर सकते हैं?”

सपा सांसद राम गोपाल यादव ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मस्जिदों के सर्वे के जरिए देशभर में अशांति फैलाने की साजिश की जा रही है और सुप्रीम कोर्ट को इस पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट को ऐसे आदेश देने वाले जजों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

इस बयान से साफ जाहिर होता है कि समाजवादी पार्टी भाजपा और केंद्र सरकार को अपनी नितियों और रणनीतियों को लेकर घेरे हुए है।

The post अखिलेश यादव ने संभल हिंसा पर किया बड़ा खुलासा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>