Saturday , April 27 2024

शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, डाक्टर गिरफ्तार

Rape-2लखनऊ । चौक थाना क्षेत्र के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में डाक्टर नवीन कुमार ने शादी का झांसा देकर महिला डाक्टर के साथ रेप किया। इसके बाद थाने पहुंची महिला डाक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। 
चौक थाना पर तैनात एसएसआई ने बताया कि केजीएमयू में कार्यरत महिला डाक्टर को शादी का झांसा देने और उसके साथ रेप करने के आरोप में डाक्टर नवीन कुमार निवासी निराला नगर अलीगंज को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाने पर धारा 376, 506 और 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
जानकारी के अनुसार थाना चौक पर महिला डाक्टर की ओर से दी गयी तहरीर में कहा गया कि पिछले कई माह से डाक्टर नवीन कुमार अपने सहायक महिला डाक्टर से सम्पर्क में था और अक्सर उसके साथ रेप करता था। इसके बाद पीड़िता को उसने शादी करने का वायदा भी किया था। बाद में उसने धोखा दिया तो महिला डाक्टर ने एफआईआर दर्ज करायी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com