उत्तर प्रदेशभाजपामौसमराजनीति

बीजेपी नेता को मार्निंग वॉक पर जाना पड़ा भारी

फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता एवं पार्षद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल भाजपा पार्षद को उपचार हेतु सरकारी ट्रामा सेंटर से आगरा रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जनपद के लाइनपार थाना क्षेत्र अंतर्गत लेबर कालोनी निवासी अलीम भोला नगर निगम फिरोजाबाद के वॉर्ड संख्या 48 से पार्षद होने के साथ ही स्थानीय भाजपा नेता भी है। वह मंगलवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। जैसे ही वह लेबर कालोनी स्थित ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग गए।

यह भी पढ़ें:पीएम मोदी के जन्मदिन पर डिप्टी सीएम ने दिया स्वच्छता का सन्देश

सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल घायल पार्षद को उपचार हेतु सरकारी ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने पार्षद की हालत नाजुक होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया है। घायल पार्षद के बेटे आविद ने बताया कि उनके पिता पर मार्निंग वॉक पर जाते समय हमला हुआ है। दो गोली लगी हैं। जिसमें एक कमर तो दूसरी पैर में लगी है। परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला होने का आरोप लगाया है। एएसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद और थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से पूछताछ की है। इधर, घटना की जानकारी होने पर भाजपा नेता भी अस्पताल पहुंच गए।एएसपी सिटी रविशंकर प्रसाद का कहना है कि मामले की जांच कर कार्यवाही की जा रही है।

Yogendra Mishra

योगेन्द्र मिश्र, एक प्रतिष्ठित पत्रकार, साहित्यकार व अधिवक्ता हैं। वह बहराइच जनपद के मूल निवासी है। वर्तमान में राजधानी लखनऊ में रहते हुए विश्ववार्ता के डिजिटल हेड के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button