अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि लोकतंत्र में अब राजा वही है जिसे जनता अपने दिलो में बैठाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार बन जाने से अब यूपी का तेजी से विकास होगा।
यूपी सरकार के द्वारा युद्ध स्तर पर विकास योजनाओ के क्रियान्वयन से अब वह दिन दूर नहीं कि प्रदेश विकास के पथ पर अग्रणी प्रदेश होगा। उन्होंने कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अमेठी आईं थीं, जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल हुईं। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद वे पहली बार अमेठी पहुंचीं। भाजपाई उत्साह से लवरेज नजर आए।
विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड बहुमत से विजय मिलने के बाद पहली बार अमेठी आई स्मृति ईरानी का तिलोई राजमहल पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने आभार व्यक्त करते हुए तिलोई से जीते मयंकेश्वर शरण की ओर इशारा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अब राजा वही है जिसे जनता अपने दिलो में बिठाये, उन्होंने कहा कि प्रदेश व् देश में भाजपा की सरकार बन जाने से अब यू पी का तेजी से विकास होगा।
उन्होंने कहा कि यू पी सरकार के द्वारा युद्ध स्तर पर विकास योजनाओ के क्रियान्वयन से अब वह दिन दूर नहीं कि उत्तरप्रदेश विकाश के पथ पर अग्रणी प्रदेश होगा।श्रीमती ईरानी ने रस्ता मऊ में निर्मित होने वाले 200 बेड वाले 66 करोड़ की लागत के ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण के लिए अधिकारियो को सख्त निर्देश दिए, इसके बाद वह वरिसगंज में कौशल विकास केंद्र का उदघाटन किया, मुसाफिरखाना प्राथमिक स्कूल में रंगाई पुताई व श्रमदान से चल रहे बागवानी का निरीक्षण किया।
नगर अमेठी के मुंशीगंज रोड पर लखहरा भवन में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन किया, इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने तीन साल पूर्व अपने अमेठी आगमन के दिनों को ताजा किया ,इस मौके पर विधायक अमेठी गरिमा सिंह, विधायक सलोन दलबहादुर कोरी, पूर्व विधायक तेजभान सिंह ,रामलखन सिंह, अरुण सिंह, ओम प्रकाश मिश्र, अनन्त विक्रम सिंह, डा0 फूलकली गुप्ता, नीरज पाण्डेय, विक्रम सिंह, सुधांशु शुक्ल, संस्थान के चेयरमैन चन्द्रभूषण शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
इसके बाद वह ढाई बजे अमेठी नगर पंचायत की 205 महिलाओं को शौचालय निर्माण के लिए 4 – 4 हजार रूपए का स्वीकृत पत्र वितरित करने नगर पंचायत के सभागार पहुंची। जहां उनके सम्बोधन के पूर्व बिजली चली गयी तकनीकी खराबी के कारण जेनरेटर नहीं स्टार्ट हुआ। बगैर माइक के सम्बोधन में उन्होंने राहुलगांधी पर नाम लिए बगैर निशाना साधा और भाजपा सरकार की उपलब्ध्यिां गिनाई। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमेठी का निरीक्षण किया जहां अस्पताल की शिकायत खुलकर सामने आयी। लोगों ने इरानी के सामने दुखड़ा रोया। रास्ते में भाजपा नेत्री सीता सिंह के घर के सामने बड़ी संख्या में महिलाओं और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal