BREAKINGअपराधउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश पुलिसउत्तर प्रदेश सरकारदेवरियापूर्वी उत्तर प्रदेशभाजपामुख्य समाचारराजनीतिविशेष

देवरिया: किशोरी की निर्मम हत्या: पुलिस की कार्यवाही पर विवाद, गांव में हंगामा


भटनी (देवरिया): देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के ग्राम बेहराडाबर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 10 वर्षीय किशोरी की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को गांव के एक सिरफल के पेड़ के नीचे पाया गया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और पुलिस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ।

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि ग्राम भरहेचौरा की निवासी 10 वर्षीय किशोरी अनुष्का, जो अपनी दादी के साथ ग्राम बेहराडाबर में एक शादी समारोह में आई थी, मंगलवार की रात अचानक लापता हो गई थी। उसके परिवार ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज किया और तलाश शुरू की।

सुबह होते ही अनुष्का का शव गांव के सिरफल के पेड़ के नीचे खाल के डंठल से लटका हुआ पाया गया। शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग इकट्ठा होने लगे और जैसे ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, तो परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए वे शव पुलिस को सौंपने के लिए राजी नहीं हुए।

पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन मामला गहरा गया और परिजनों ने जिलाधिकारी के आने की मांग की। आखिरकार, पुलिस ने यह शर्त मान ली कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट को परिजनों को भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस शर्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, लेकिन पुलिस की गाड़ी को रोककर एक बार फिर विरोध प्रदर्शन हुआ।

पुलिस का बयान: पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने घटना स्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, जो इस हत्याकांड का पर्दाफाश करेंगे।

पुलिस का कदम: पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है। तीन जांच टीमें इस हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी हैं।

Yogendra Mishra

योगेन्द्र मिश्र, एक प्रतिष्ठित पत्रकार, साहित्यकार व अधिवक्ता हैं। वह बहराइच जनपद के मूल निवासी है। वर्तमान में राजधानी लखनऊ में रहते हुए विश्ववार्ता के डिजिटल हेड के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button