Saturday , April 27 2024

करोड़ो के सोने की डकैती में आठ गिरफ्तार

goldजोधपुर। तीन करोड़ सोने की डकैती के चौदह नामजद आरोपियों में से शुक्रवार तक आठ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आठवें आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत कर 16 नवम्बर तक रिमाण्ड पर मांगा जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर आरोपी को रिमांड पर भेजा दिया है।

पुलिस ने बताया कि डकैती के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने जेठू सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी फालना को एक बस में चढ़कर जयपुर जाते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी जेठू सिंह को यहां न्यायालय में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर भेजने के आदेश दिए।

डकैती के सभी नामजद चौदह आरोपियों में से अब तक शिवसिंह पुत्र चैनसिंह निवासी रणसीगांव, भोमसिंह पुत्र ओमसिंह निवासी अभयगढ सोलंकियातला, प्रेम सिंह पुत्र जुगत सिंह निवासी सोलंकियातला, मनोहरसिंह पुत्र भेरूसिंह निवासी इंदो की ढाणी डिगाड़ी, करणवीरसिंह उर्फ कुन्दनसिंह पुत्र जब्बरसिंह निवासी सम्बाड़िया, लादूसिंह उर्फ लाखनसिंह उर्फ बंटी पुत्र दीपसिंह निवासी सम्बाडिय़ा, अनोपसिंह उर्फ पप्पूसिंह पुत्र हरी सिंह निवासी सोलंकियातला को गिरफ्तार कर छह किलो सोना डकैती का बरामद हो चुका है।

इस मामले में अब छह आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है जिनमें पुरूषोत्तम महाराज पुत्र धगनदास स्वामी निवासी शिव जिला बाड़मेर, शम्भूराम उर्फ शम्भ महाराज पुत्र अनोपाराम निवासी मियाजलार जिला जैसलमेर, दिलीप सिंह पुत्र शम्भू सिंह निवासी बडोडा जिला जैसलमेर, जयदीप सिंह पुत्र चन्द्रवीर सिंह निवासी बडोडा जिला जैसलमेर, भीक सिंह पुत्र उदयसिंह निवासी सोलंकियातला तथा शक्तिसिंह पुत्र लालसिंह निवासी ओसियां शामिल हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com