BREAKINGTOP NEWSखेल - खिलाडीदिल्लीदेशदेश -विदेशफोटो गैलरीबड़ी बहसभारतमुख्य समाचारयुवा

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास: 200 टेस्ट विकेट पूरे करने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज

ऑस्ट्रेलिया। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने ट्रेविस हेड का विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वे गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

बुमराह ने यह उपलब्धि 8484 गेंदों में हासिल की। इससे पहले किसी भी भारतीय गेंदबाज ने इतनी कम गेंदों में 200 विकेट का आंकड़ा नहीं छुआ। ओवरऑल लिस्ट में बुमराह चौथे नंबर पर हैं। उनसे आगे वकार यूनुस (7725 गेंद), डेल स्टेन (7848 गेंद), और कगिसो रबाडा (8153 गेंद) हैं।

जसप्रीत बुमराह ने 2018 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने सटीक यॉर्कर और स्विंग के लिए मशहूर बुमराह ने कई मौकों पर भारत को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है। उनकी यह उपलब्धि भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी सफलता है।

बुमराह की इस उपलब्धि ने उन्हें कपिल देव, जहीर खान और इशांत शर्मा जैसे दिग्गजों की सूची में एक खास स्थान दिलाया है। बुमराह की उपलब्धि से भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों में खुशी की लहर है।

Related Articles

Back to top button