BREAKINGउत्तर प्रदेश पुलिसउत्तर प्रदेश सरकारदेशदेश -विदेशपंजाबबड़ी बहसभारतमुख्य समाचारयुवाराज्यों सेलखनऊ

BREAKING: अमृतसर में हड़कंप: स्वर्ण मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर फायरिंग

अमृतसर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साथ बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। अमृतसर के पवित्र स्वर्ण मंदिर में उनके ऊपर गोली चलाई गई। घटना में सुखबीर बादल पूरी तरह से सुरक्षित हैं। गोलीबारी से स्वर्ण मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया।

https://twitter.com/kashyapRajiv/status/1864161291453218873

उस समय हुई जब सुखबीर बादल स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे थे। अचानक मंदिर परिसर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सुखबीर बादल को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि यह गोलीबारी आपसी विवाद का नतीजा हो सकती है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की तहकीकात की जा रही है।

घटना के बाद सुखबीर बादल ने कहा, मैं गुरु साहिब का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मेरी रक्षा की। मैं पूरी तरह सुरक्षित हूं और प्रशासन से घटना की गहन जांच की मांग करता हूं।”

इस घटना पर पंजाब की सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों ने इसे राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। वहीं, सत्ताधारी पार्टी ने घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

https://twitter.com/ANI/status/1864173808606966227

Related Articles

Back to top button