नींबू वाला पानी पीने से शरीर को विटामिन सी और फाइबर मिलता है लेकिन अधिक नींबू का सेवन करने से कई समस्याएं हो सकती हैं। नींबू का अधिक सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक होता है। आइए जानें अधिक नींबू का सेवन करने से क्या-क्या समस्याएं होती है।
1. लोग शरीर को डिटॉक्स करने के लिए नींबू के रस का सेवन करते है लेकिन इससे शरीर के कई सारे पोषक तत्व भी कम होते हैं, जिससे कमजोरी होती है।
2. नींबू से बनी ड्रिंक पीने से दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचता है। बेहतर है कि स्ट्रा की मदद से नींबू पानी पीएं। इससे दांतों को नुकसान नहीं पहुंचेगा।
3. किसी भी तरह की एलर्जी होने पर नींबू का रस ज्यादा न पीएं। इससे एलर्जी बढ़ सकती है।
4. इसका अधिक सेवन करने से सीने में जलन होने लगती है इसलिए इसका अधिक सेवन न करें।
5. नींबू पानी अधिक पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे शरीर में यूरीन जरूरत से ज्यादा बनने लगता है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal