लखनऊः केरल में मानसूनी बारिश और बाढ़ ने राज्य के लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। यहां नौ दिन से भारी बारिश और बाढ़ के चलते 324 लोगों की मौत हुई। भूस्खलन और बाढ़ में गुरुवार को 106 जानें गईं। सेना के साथ एनडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं।
वहीं सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी ने केरल बाढ़ राहत के लिए 2 लाख रुपए की राशि से आर्थिक मदद की है। उन्होंने कहा कि सभी सांसदों, विधायकों को पार्टी लाईन से ऊपर उठकर इस दुख की घड़ी में केरल की मदद करनी चाहिए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal