लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व ग्रामीणों की समस्यायों के निस्तारण हेतु प्रदेश के सभी ब्लॉकों की दो ग्राम पंचायतों में हर शुक्रवार को ग्राम चौपाल की जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की समस्यायों का निराकरण उनके गांव में ही हो रहा है। इन चौपालों से गांवों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी हकीकत खंगालने के साथ सोशल सेक्टर की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ रही है। व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा सार्वजनिक समस्याओं का भी समाधान चौपालों में हो रहा है। उप मुख्यमंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम चौपालों का आयोजन विधिवत किया जाता रहे।
You may read: सीएम योगी ने बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद
3 लाख 95 हजार मामले निस्तारित

ग्राम्य विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को प्रदेश की 1533 ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित हुई। इसमें 4978 मामले मौके पर निस्तारित कर दिए गए। इन ग्राम चौपालों मे 4929 ब्लाक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी तथा 7954 ग्राम स्तरीय कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें 94 हजार से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता की। ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी ने बताया कि जनवरी 23 से अब तक 96 हजार से अधिक ग्राम चौपालों का आयोजन किया जा चुका है,जिनमें 69 लाख से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे और 3 लाख 95 हजार मामलों का निस्तारण किया गया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal