नई दिल्ली।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवाशियों को शुभकामनाएं दी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा है कि यह त्यौहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के गीता के उपदेश को अपने जीवन में उतारने और निष्काम कर्म करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने पूरी मानवता को अन्याय और अत्याचार के विरोध करने एवं धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। इस शुभ अवसर पर हमें जन कल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए सामूहिक संकल्प से अपने समाज व राष्ट्र को समृद्ध बनाने का प्रयास करना चाहिए। अंत में उन्होने यह कहते हुए बधाई दी कि भक्ति और उल्लास का यह त्यौहार समस्त भारतवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि और सौहार्द्र लेकर आए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal