Thursday , May 15 2025
गन्ना सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण करते उप गन्ना आयुक्त व टीम

डिप्टी सीसी पहुंचे खेत, गन्ना सर्वेक्षण कार्य ने चौंकाया

बहराइच ज़िले के जरवल क्षेत्र में गन्ना सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण उस समय चर्चा का विषय बन गया जब डिप्टी चीनी आयुक्त (डिप्टी सीसी) प्रशिक्षण कार्यक्रम में जाते समय अचानक किसान के खेत में पहुँच गए। यह निरीक्षण न्याय पंचायत निमदीपुर में आयोजित मुख्यमंत्री गन्ना विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुआ।

कार्यक्रम के तहत मास्टर ट्रेनर्स राहुल कुमार एवं कृषक अजय कुमार वर्मा ने उपस्थित गन्ना किसानों को उन्नतशील प्रजाति के बीज और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने खेती में लागत घटाकर आय बढ़ाने के उपायों पर भी प्रकाश डाला।

गन्ना सर्वेक्षण कार्य का औचक निरीक्षण करते हुए उप गन्ना आयुक्त देवीपाटन मंडल डॉ. आर.बी. राम ग्राम बुढानपुर में किसान संजय किशोर के खेत पहुँचे। वहां उन्होंने गन्ना पर्यवेक्षक प्रमोद सिंह व कर्मचारी शिवम सिंह से सर्वेक्षण कार्य की जानकारी ली।

डॉ. आर.बी. राम ने किसानों को गन्ने की बुवाई, खरपतवार नियंत्रण, संतुलित उर्वरक उपयोग और गन्ने में लगने वाले रोगों के वैज्ञानिक बचाव के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने खेत से मिल तक गन्ना आपूर्ति की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया।

.

इस मौके पर आईपीएल के महाप्रबंधक टी.एस. राणा, सहकारी गन्ना विकास समिति जरवलरोड के सचिव पी.एन. पांडेय, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजेश कुमार विश्वकर्मा सहित कई क्षेत्रीय गन्ना किसान व अधिकारी मौजूद रहे।

किसानों ने इस पहल का स्वागत किया और इसे व्यवहारिक मार्गदर्शन का बेहतरीन उदाहरण बताया। इस प्रकार का औचक निरीक्षण अधिकारियों की सक्रियता और गन्ना किसानों के हित में गंभीरता को दर्शाता है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com