Tuesday , April 30 2024

बिपाशा बसु हैं प्रेग्नेंट, फैन्स को किया सरप्राइज

ami-bipasaबॉलीवुड हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं।  Spotboye.com के मुताबिक, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर हाल ही में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास गए थे। यहां तक कि पिछले महीने बिपाशा कई बार डॉक्टर के पास जाती हुई दिखीं हैं।

करण-बिपाशा से इस बारे में पूछा गया लेकिन उन्होंने कोई रिप्लाई नहीं किया। हालांकि कुछ समय से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही थीं। कहा जा रहा था कि बिपाशा, करण के फ्रेंड सर्कल से खुश नहीं हैं। लेकिन अब लगता है दोनों के घर में खुशियां आने वाली हैं।

दोनों ने एक साल तक डेट करने के बाद इस साल अप्रैल में शादी की थी। दोनों 2015 की फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर मिले थे और वहीं दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com