Sunday , October 5 2025

विदेश

ब्रिटेन में साले की हत्या के दोषी भारतीय को अदालत ने भेजा पांच साल के लिए जेल

ब्रिटेन में एक भारतीय को अपने साले की हत्या करने का दोषी पाए जाने के बाद अदालत ने पांच साल कैद की सजा सुनाई है। इस आदमी को ब्रिटेन में रहने की अनुमति दी गई थी। ब्रिटेन आने से पहले उसने पंजाब के जालंधर में एक छात्र नेता की हत्या की थी। 41 वर्षीय सुखविंदर सिंह मनोरोगी है। सुखविंदर ने पिछले साल अगस्त में पत्नी के साथ प्रेम संबंध के संदेह में अपने 39 वर्षीय साला हरीश कुमार की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव लेकर वह पश्चिम मिडलैंड्स में वेस्ट ब्रोमविच थाने पर पहुंचा और आत्मसमर्पण किया। अपराध स्वीकार करने के बाद एक दिन पहले शुक्रवार को उसे जेल की सजा सुनाई गई। सजा शुरू होने से पहले उसकी चिकित्सा कराई जाएगी। सजा पूरी होने के बाद उसे भारत डिपोर्ट किया जाएगा। पंजाब में सात साल जेल में बंद रह चुका है सुखविंदर ने 1998 में पंजाब के जालंधर में छात्र संघ के अध्यक्ष की कृपाण से हत्या कर दी थी। इस मामले में सात साल जेल में रहने के बाद वह पंजाब जेल से रिहा हुआ। अपील लंबित रहने के कारण उसे जमानत पर छोड़ा गया था। 2007 में छह माह के वीजा पर वह ब्रिटेन भाग निकला। ब्रिटिश अधिकारियों की प्रशासनिक चूक के कारण उसे ब्रिटेन में अनिश्चितकाल तक रहने की अनुमति मिल गई और इसके बाद 2011 में उसने ब्रिटिश नागरिकता के लिए आवेदन कर दिया था।

ब्रिटेन में एक भारतीय को अपने साले की हत्या करने का दोषी पाए जाने के बाद अदालत ने पांच साल कैद की सजा सुनाई है। इस आदमी को ब्रिटेन में रहने की अनुमति दी गई थी। ब्रिटेन आने से पहले उसने पंजाब के जालंधर में एक छात्र नेता की हत्या …

Read More »

संयुक्त राष्ट्र में भारत का आतंकवाद को परास्त करने के लिए वैश्विक सहयोग पर जोर

भारत ने आतंकवाद की समस्या की ओर एक बार फिर विश्व बिरादरी का ध्यान खींचा है। संयुक्त राष्ट्र में कहा कि भारत दशकों से सीमापार आतंकवाद से प्रताडि़त हो रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समर्थन, सूचनाओं की साझेदारी और प्रत्यर्पण के अभाव में आतंकी घटनाओं के आरोपी अन्य देशों में छिपे हुए हैं। जाहिर है भारत के निशाने पर आतंकियों की पनाहगाह बना पाकिस्तान था। सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने राष्ट्रों से साथ मिलकर आतंकवाद के दैत्य से लड़ने और उसे परास्त करने का आह्वान किया। आतंकवाद निरोधी एजेंसियों के प्रमुखों के संयुक्त राष्ट्र में हुए सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्रालय आंतरिक सुरक्षा मामलों की विशेष सचिव रीना मित्रा ने चेतावनी दी कि इस माहौल में कोई भी देश आतंकी वारदातों से खुद को सुरक्षित नहीं रख सकता। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठन सीमाओं से पार जाकर मनमाने तरीके से अपनी कार्रवाई कर रहे हैं। वे अपना नेटवर्क बढ़ा रहे हैं, तमाम तरीकों से धन एकत्रित कर रहे हैं, घृणा की मानसिकता फैला रहे हैं, विदेशों में अपने सदस्यों की भर्ती कर रहे हैं, उन्हें हथियार और संचार के नए उपकरण व तरीके उपलब्ध करा रहे हैं। भारत ने पाक पर साधा निशाना, कहा- अफगानिस्तान पर पड़ोस से किए जाते हैं हमले यह भी पढ़ें आतंकी संगठन वारदात के लिए अपनी पसंद से देश और उनमें लक्ष्यों को चुन रहे हैं। इस तरह वे तमाम निर्दोष लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि दुनिया के देशों ने उनके खिलाफ हाथ नहीं मिलाए हैं, सहयोग स्थापित नहीं किया है। कई स्थानों पर उनके पड़ोसी आतंकियों का समर्थन कर रहे हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान मुहैया करा रहे हैं। ऐसे देश अपने राजनीतिक और रणनीतिक स्वार्थो के लिए आतंकी संगठनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। भारत इन्हीं कारणों से आतंकवाद झेल रहा है। संयुक्त राष्ट्र में पहली बार आतंकवाद से निपटने के लिए उच्चस्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ है। भारत इसके लिए लंबे समय से प्रयास कर रहा था।

भारत ने आतंकवाद की समस्या की ओर एक बार फिर विश्व बिरादरी का ध्यान खींचा है। संयुक्त राष्ट्र में कहा कि भारत दशकों से सीमापार आतंकवाद से प्रताडि़त हो रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय समर्थन, सूचनाओं की साझेदारी और प्रत्यर्पण के अभाव में आतंकी घटनाओं के आरोपी अन्य देशों में छिपे …

Read More »

पाकिस्तान में हरमीत सिंह बने पहले सिख न्यूज एंकर

पाकिस्तान में हरमीत सिंह बने पहले सिख न्यूज एंकर

पाकिस्तान के न्यूज चैनल ने पहली बार किसी सिख युवक को न्यूज एंकर बनाया है। खैबर पख्तुनख्वा प्रांत के चाकेसर शहर के रहने वाले हरमीत सिंह न्यूज एंकर बनकर बेहद खुश हैं। उन्हें न्यूज एंकर बनाने की जानकारी खुद चैनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी। चैनल ने लिखा,’पाकिस्तान …

Read More »

जर्मन क्विज ऐप ने 12 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक किया

जर्मन क्विज ऐप ने 12 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक किया

फेसबुक क्विज के एक डेवलपर ने करीब 120 करोड़ यूजर्स प्राइवेट डाटा के साथ समझौता किया है। यह एक और बड़ी लीक है। मीडिया रिपोर्ट में डाटा लीक होने की जानकारी सामने आई है। सिक्यूरिटी रिसर्च करने वाले पाया कि पर्सनैलिटी क्विज एप 2016 से एकत्रित ऑनलाइन थर्ड पार्टी ब्योरा …

Read More »

अमेरिका में पांच वर्षीय दिव्यांग बेटे से अलग की गई भारतीय महिला

अमेरिका में पांच वर्षीय दिव्यांग बेटे से अलग की गई भारतीय महिला

मैक्सिको से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाली एक भारतीय महिला भावना पटेल (33) को अपने पांच वर्षीय दिव्यांग बेटे से अलग कर दिया गया। भावना अमेरिका में शरण की मांग कर रही हैं। ‘वाशिंगटन पोस्ट’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मालूम हो कि …

Read More »

पाक मीडिया की चुनाव कवरेज पर सेना का दबाव

पाक मीडिया की चुनाव कवरेज पर सेना का दबाव

अपहरण, सेंसरशिप और वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रहे पाकिस्तानी पत्रकारों का कहना है कि आम चुनावों से पहले उन पर अधिकारियों का जबर्दस्त दबाव है। कहा जा रहा है कि सेना गुपचुप तरीके से मनमाफिक सत्ता परिवर्तन कराना चाहती है। मीडिया प्रतिष्ठानों का कहना है कि 25 जुलाई को …

Read More »

ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीति के खिलाफ अमेरिका में बड़ा प्रदर्शन

ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीति के खिलाफ अमेरिका में बड़ा प्रदर्शन

ट्रंप प्रशासन की नई आव्रजन नीति के खिलाफ अमेरिका में गुरुवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान भारतीय मूल की सांसद प्रमिला जयपाल समेत करीब 600 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में हालांकि उन्हें छोड़ दिया गया। अमेरिकी सीमाओं पर बिना दस्तावेज पकड़े जाने वाले …

Read More »

लीबिया के तट पर पलटी नाव, 3 मासूमों समेत 100 की मौत

लीबिया के तट पर पलटी नाव, 3 मासूमों समेत 100 की मौत

लीबिया के तट पर प्रवासियों से भीर एक नौका पलटने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को हुए इस बड़े हादसे में 3 मासूम बच्चों के शव भी बरामद हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नौसेना प्रवक्ता अयूब कासेम ने बताया है कि नौसेना ने …

Read More »

आतंकी फंडिंग को लेकर पाकिस्तान पर कसा शिकंजा, निगरानी सूची में शामिल

आतंकी फंडिंग को लेकर पाकिस्तान पर कसा शिकंजा, निगरानी सूची में शामिल

आतंकी फंडिंग को लेकर पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की निगरानी सूची में लंबे समय के लिए शामिल कर दिया गया है। पेरिस में चल रही एफएटीएफ बैठक में पाकिस्तान की ओर से आतंकी फंडिंग रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की सूची पेश की गई, लेकिन सदस्य …

Read More »

भारत दौरे पर शीघ्र आएंगे चीनी सेना के वरिष्ठ जनरल, सैन्य सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

भारत दौरे पर शीघ्र आएंगे चीनी सेना के वरिष्ठ जनरल, सैन्य सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शिखर बैठक के बाद संबंध सुधारने की प्रक्रिया को जारी रखते हुए चीनी सेना के वरिष्ठ जनरल जल्द ही भारत की यात्रा करेंगे। मोदी और जिनपिंग ने इसी अप्रैल में अपनी बैठक के दौरान संबंधों का नया अध्याय शुरू करने …

Read More »
E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com