चंद्र ग्रहण ऐसी खगोलीय घटना है, जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींचती है। इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 17 सितंबर को लगने जा रहा है। भारतीय समयानुसार, आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 06 बजकर 12 मिनट पर होगी।
आंशिक चंद्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा बिल्कुल सीधी रेखा में नहीं होते हैं, और पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरती है, जिससे चंद्रमा का एक हिस्सा काला हो जाता है और ऐसा लगता है कि वह उसमें से कुछ काट रहा है। चूंकि चंद्रमा सामान्य से थोड़ा अधिक पृथ्वी के करीब होगा, इसलिए यह आकाश में थोड़ा बड़ा दिखाई देगा।इसलिए चंद्रमा का केवल एक हिस्सा ही पृथ्वी की छाया में आता है और इस प्रकार इसका केवल एक हिस्सा ही लाल दिखाई देता है।
चंद्र ग्रहण कहां दिखाई देगा
जब चंद्र ग्रहण लगना शुरू होगा। भारत में सुबह हो जाएगी, इस कारण ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा। स्पेस डॉट कॉम के अनुसार, चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया के अधिकांश भाग, अफ्रीका, उत्तरी-दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।
YOU MAY ALSO READ: बारावफात के जुलूस में बज रहे डीजे पर फैला करंट, तीन झुलसे एक की मौत
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal