किसी अंजान लड़के से बात कर रहे हों तब बातों में सिर्फ बातें ही नहीं होती हमारे दिमाग में बहुत कुछ साथ-साथ चलता है। आज हम आपको बताएंगे कि लड़कों से बात करते समय लड़कियों के दिमाग में क्या चल रहा होता है।
हाय-हैल्लो -जब कोई लड़की किसी लड़के को पहली बार मिलती है तो खुद को इंट्रोड्यूस करवाने के बाद सोचती है कि अब आगे क्या बोलूं? खड़ी-खड़ी ऐसे कब तक मुस्कुराती रहूंगी। समझ नहीं आ रहा है क्या करूं।
दिखने में तो ठीक-ठाक है- किसी लड़की को जब कोई लड़का देखने में सिर्फ ठीक-ठाक लगे तो उनके दिमाग में चल रहा होता है कि कहीं लड़का बहुत चिपकना न शुरू कर दे। मुझे अजीब लग रहा है। ये तब होता है जब लड़कियां थोड़ा पीछा छुड़ाना चाहें पर ऐसा मुश्किल हो।
इंटेलिजेंट -जब कोई इंटेलिजेंट लड़का मिल जाए तो लड़कियां सोचती है कि पता नहीं मेरे बारे में क्या सोच रहा होगा। अब ये तो बहुत होशियार और डीसेंट निकला, मतलब इसको मिले फुल मार्क्स लेकिन मेरा इम्प्रेशन तो गया न।
ये ऐसे क्यों देख रहा है?-अगर कोई लड़का किसी लड़की को घूर रहा होता है तो लड़की सोचती है कि मैं अजीब लग रही हूं क्या? सब ठीक तो है न। कितना embarrassing look दे रहा है ये।
स्टुपिड -जब किसी लड़की को लड़का पसंद न आए तो वो सोचती है कि स्टाइल देखो साहबजादे के। खुद को शाहरुख खान समझ रहे हैं। समझ रहे हैं हीरो लग रहे होंगे, चिरकुट कहीं के।
देखती हूं ऐसे कब तक बोलता है- लड़का फोन नम्बर मांगने आया है पर सीधे बोलने की हिम्मत तो है नहीं तो पूरी कुंडली पूछ रहा है। इन लड़कों का कुछ नहीं हो सकता।
क्यूट -अगर लड़का क्यूट हो और उसकी गर्लफ्रेंड हो तो लड़कियां सोचती है कि क्या फायदा इतने क्यूट होने का। उसकी तो पहले ही गर्लफ्रेंड है। जो अच्छा लगता है वो पहले से ही कमिटेड निकलता है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal