नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को बेंगलुरू में गले की सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। रविवार को केजरीवाल दिल्ली पहुंच गये। अस्पताल से छुट्टी मिलने की जानकारी केजरीवाल ने रविवार सुबह ट्वीट करके दी।
उन्होंने कहा, ‘मैं ऑपरेशन के बाद आज अस्पताल से डिस्चार्ड हो रहा हूं। मैं किरणजी, डॉक्टर शेट्टी और डॉक्टर पॉल का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता।’
गौरतलब हो कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल अपने गले की सर्जरी कराने बेंगलुरु गए थे। वहां के नारायण हेल्थ सिटी अस्पताल में 12 सितंबर को वह भर्ती हुए थे। जहां 13 सितंबर को उनके गले की सर्जरी की गई। डॉक्टरों का मानना है कि वह पिछले 40 साल से अधिक समय से लगातार रहने वाले कफ से परेशान थे। सर्जरी के बाद उन्हें काफी हद तक राहत मिल जाएगी। फिलहाल केजरीवाल कुछ समय तक बोल नहीं पाएंगे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal