पेट की गड़बड़ी के कारण ना तो ठीक ढ़ग से कुछ खाया जाता है और ना ही कुछ अच्छा लगता है। पेट की सूजन एक ऐसा परेशानी है जिस पर अगर ध्यान ना दिया जाए तो इससे बहुत परेशानी का सामना भी करना पड सकता है। इससे निपटने के लिए दवाईयां तो खाई जाती है लेकिन इसे पूरी तरह से ठीक करने के लिए कुछ योगासन बहुत प्रभावी हैं। ये पाचन को ठीक करते हैं।
1. बालासन से पेट की सूजन और बाकी परेशानियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। इससे बैक पेन भी दूर हो जाती है। बलासन को रोजाना करने से पीठ,गर्दन और कंधे का दर्द की परेशानी से भी निजाज मिल जाती है।2. धनुरासन से कब्ज,पीठदर्द, पेट की सूजन और थकान दूर हो जाती है। इससे मासिक धर्म से जुडी समस्याओं से भी निजात मिल जाती है। इस करने से औरतों की हर बीमारी दूर हो जाती है।3. मत्स्यासन -यह आसान करते वक्त शरीर का आकार मछली जैसा बन जाता है। इसे रोजाना करने से शरीर की थकान दूर हो जाती है। पेट की सूजन, गैस और अपच से राहत मिलती है।4. हलासन -इससे रीढ की हड्डियों में लचीलापन आता है। पेट की चर्बी कम होती है। पाचन तंत्र और मांसपेशियों को शक्ति मिलती है और पेट की सूजन में कमी आती है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal