Friday , April 26 2024

गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ पहुंचे

luलखनऊ । केन्द्रीय गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद मा. राजनाथ सिंह जी एक दिवसीय दौरे पर आज अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। राजनाथ सिंह सायंकाल 6ः00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्ता, वीरेन्द्र तिवारी, संगठन मंत्री बृज बहादुर, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अजंनी श्रीवास्तव, पुष्कर शुक्ला, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष सुनील यादव गुड्डू, अनूप मिश्रा, कौशलेन्द्र द्विवेदी, सहित प्रमुख नेतागण उपस्थित रहें।
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने आवास 4, कालीदास मार्ग पर लखनऊ मंे हो रहे विकास कार्याें की समीक्षा की इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह सहित अनेक नेता उपस्थित थे। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंधाशु त्रिवेदी के परिवारिक समारोह में भाग लेने के लिये गृहमंत्री लखनऊ पहुंचे। रात्रि में ही वह दिल्ली के लिये रवाना हो जायेगे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com