मुंबई। फिल्मी सितारों की कोई पर्सनल लाइफ नहीं होती। मीडिया के कैमरे हमेशा उनके पीछे लगे रहते हैं। कई बार सितारों के राज सबके सामने आ जाते हैं। दीपिका पादुकोण के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड का एक बडा नाम है। उनसे जुडी हर खबर पर सबकी नजर रहती है। अब हम आपको दीपिका के एक ऐसे ही राज के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि हाल ही में उजागर हुआ है। वैसे तो दीपिका का नाम रणवीर सिंह के साथ जोडा जा रहा है। गौरतलब है कि दीपिका और रणवीर के रोमांस और रिलेशनशिप से जुडी खबरें आती रहती है। लेकिन हर किसी का अतीत होता है।

रणवीर सिंह से पहले दीपिका का नाम अभिनेता रणबीर कपूर के साथ जुड चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका का पहला ब्वॉयफ्रेंड कौन था। जी हां दीपिका का पहला ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या था। हाल ही दीपिका अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड निहार से मिली।
रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका और निहार हाल ही में एक इवेंट के दौरान मिले। दोनों ने एक दूसरे को फ्लाइंग किस भी दिया। रिपोर्ट के अनुसार दोनों की शुरूआती मुलाकात मॉडलिंग वाले दिनों में एक्टिंग स्कूल में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढी थी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal