भुवनेश्वर। ओडिशा के लोगों के प्रति फेसबुक पोस्ट पर अपमानजनक टिप्पणी के बाद ओडिशा के विभिन्न हिस्सों से भारी प्रतिक्रिया को देखते हुए प्रेस काउनसिल के पूर्व अध्यक्ष तथा सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस मार्कण्डेय काटजु ने राज्य के लोगों से क्षमायाचना की है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने मजाक में ऐसा लिखा था। यदि इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं।
उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। उन्होंने इससे पहले भी बिहार तथा तमिलनाडु के लोगों के लिए मजाक किया था।
उन्होंने कहा कि ओडिया लोगों के प्रति उनका सम्मान है। वह अनेक बार ओडिशा गये हैं और कोणार्क व लिंगराज मंदिर का दर्शन किया है। उनके दादा डा. केएन काटजू 1947 में ओडिशा के राज्यपाल रहे हैं। पिछली बार जब वह ओडिशा गये थे तब मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनका काफी सम्मान किया था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal