जौनपुर। जौनपुर में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में डिंपल यादव ने केंद्र सरकार और बसपा पर जमकर हमला बोला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए डिंपल यादव ने कहा कि लोग अब बिजली में पक्षपात का आरोप लगा रहे हैं। कुछ लोगों के मन की बात में भेदभाव की बात होती है।
नोटबंदी को घेरते हुए डिंपल यादव ने कहा कि नोटबंदी के बाद देश की अर्थव्यस्था की रफ्तार धीमी हुई है। देश में चूरन छाप नोट दिख रहे हैं, जबकि आम लोगों को इस फैसले से कोई फायदा नहीं हुआ। अच्छे दिनों का सपना दिखाकर लोगों को दुख पहुंचाया गया।
बसपा सुप्रीमो पर हमला करते हुए डिंपल यादव ने कहा कि मायावती चौथी बार राखी बांधने के लिए तैयार खड़ी हैं। पत्थर वाली सरकार गंठबंधन पर आरोप लगा रही है।
यूपी के बेटे पर आरोप लगाया जा रहा है। हम आपके कष्ट को समझते हैं। डिंपल यादव ने कहा कि बिजली को भी हिंदू-मुश्लिम में बांट दिया गया है। समाजवादी पार्टी ने संतुलन बनाकर काम किया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal