बुधवार को मुंबई में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की धूम रही। इस शादी में बॉलीवुड ही नहीं हर क्षेत्र से तमाम वीआईपी पहुंचे। लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान प्रियंका चोपड़ा ने खींचा। प्रियंका अपने पति निक संग इस शादी में शामिल हुईं।
जैसा कि आप जानते हैं अभी दस दिन पहले ही प्रियंका और निक की शादी हुई है। बहरहाल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी भी इस शादी में चार चांद लगाने पहुंची।
रेखा से लेकर शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, रवीना टंडन जैसे कई नाम इस समारोह में ख़ास तौर से मौजूद रहे। ऐश्वर्या राय बच्चन भी पति अभिषेक और बिटिया रेखा के साथ मौजूद रहीं।
यह शादी इस साल की सबसे बड़ी शादियों में शामिल रहेगी। आप देख सकते हैं आलिया भट्ट भी इस मौके पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
बोनी कपूर भी अपनी दोनों बेटियों संग इस शादी में शामिल हुए। आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में जाह्नवी कितनी खूबसूरत लग रही हैं! कुल मिलाकर इस शादी को लेकर बॉलीवुड में एक ज़बरदस्त क्रेज़ दिखा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal